24.8 C
Dehradun
Saturday, May 23, 2026


spot_img

गुरुकुल की छत से कूदी पतंजलि योगपीठ की साध्वी, दर्दनाक मौत

हरिद्वार: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में पढ़ाई कर रही एक साध्वी के छत से कूदने का मामला सामने आया है। छत से कूदने के कारण साध्वी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार साध्वी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है।

पतंजलि योगपीठ में 2018 से कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। बताया जा रहा है कि वो वह खुद भी बच्चों को पढ़ाती थीं। जानकारी के मुताबिक रविवार को बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की साध्वी वराग्या संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस घटना के बाद गुरुकुल में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि साध्वी ने छत से छलांग क्यों लगाई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का किया सफल परीक्षण

0
नई दिल्ली। ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से आज छोटी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-वन का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत और साइप्रस आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त बल स्थापित करने पर सहमत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने सीमा पार से आतंकवाद सहित हर प्रकार के आतंकवाद से निपटने की...

सरकार बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए स्मार्ट...

0
नई दिल्ली। सरकार स्‍मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू करेगी तथा बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान से लगी पूरी सीमा को अभेद्य बनाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो ने नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीषा संजय...

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टर्नामें का शुभारम्भ किया। शुक्रवार को यहां लोक भवन गोल्फ...