27.6 C
Dehradun
Friday, April 3, 2026


spot_img

उत्तराखंड के चमोली में दिखाई दिया दुर्लभ कस्तूरा मृग |Postmanindia

देवभूमि उत्तराखंड में आज भी कई दुर्लभ जानवरों का दिखाई पड़ने का सिलसिला जारी है. अभी कुछ महीनों पहले नैनीताल के पास दुर्लभ प्रजाति का सांप दिखाई दिया था. अब इसी कड़ी में चमोली जिले में दुर्लभ ‘कस्तूरा मृग’ देखा गया है. चमोली के केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र के कांचुला खर्क और सौक खर्क में करीब 10 वर्षों के बाद कस्तूरा को दिखने से वन प्रभाग के अधिकारियों में खुशी का माहौल है. प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन प्रभाग अमित कंवर ने बताया कि संरक्षण के लिए वन विभाग मास्टर प्रोजेक्ट के रूप में काम कर रहा है जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर कैमरा ट्रैप में कस्तूरा मृग की गतिविधियां देखी गई है. काफी लंबे समय के बाद कस्तूरा मृग का दिखाई देना इसके संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्य के लिए सकारात्मक संदेश दे रही है. बता दें कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले कस्तूरा मृग की गतिविधियां केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पाई गई है. देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें: कोविड कर्फ़्यू को लेकर विस्तृत गाइडलाइन जारी, दो मिनट में पढ़ें पूरी जानकारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...

बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात

0
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान

0
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...

एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर

0
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...