25.2 C
Dehradun
Thursday, September 3, 2026


spot_img

पीपीआई के जरिए यूपीआई भुगतान को आरबीआई ने दी हरी झंडी, पूर्ण केवाईसी होना अनिवार्य

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को प्रीपेड भुगतान उपकरण धारकों ( Prepaid Payment Instruments Holders) को थर्ड पार्टी मोबाइल एप्लीकेशन जरिए यूपीआई भुगतान करने और प्राप्त करने की अनुमति दे दी। केंद्रीय बैंक ने परिपत्र में कहा कि तीसरे पक्ष के यूपीआई एप्लिकेशन पर पूर्ण-केवाईसी रहने पर प्रीपेड भुगतान उपकरणों (पीपीआई) से/तक यूपीआई से भुगतान को सक्षम करने का निर्णय लिया गया है।
परिपत्र में कहा गया है, “पीपीआई जारीकर्ता अपने ग्राहक पीपीआई को अपने यूपीआई हैंडल से जोड़कर केवल अपने पूर्ण-केवाईसी पीपीआई धारकों को यूपीआई भुगतान करने में सक्षम बनाएगा। जारीकर्ता के आवेदन पर पीपीआई से यूपीआई लेनदेन ग्राहक के मौजूदा पीपीआई क्रेडेंशियल का उपयोग करके प्रमाणित किया जाएगा।” इस प्रकार, ऐसा लेनदेन यूपीआई प्रणाली तक पहुंचने से पहले ही पूर्व-अनुमोदित हो जाएगा।
आरबीआई ने कहा कि भुगतान प्रणाली प्रदाता के रूप में पीपीआई जारीकर्ता को किसी भी बैंक या किसी अन्य पीपीआई जारीकर्ता के ग्राहकों को अपने साथ नहीं जोड़ा जाना जोड़ना चाहिए। आरबीआई के इस निर्णय का उद्देश्य गिफ्ट कार्ड, मेट्रो रेल कार्ड और डिजिटल वॉलेट जैसे पीपीआई धारकों को अधिक लचीलापन प्रदान करना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...