29.5 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार

नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। घरेलू एलपीजी उत्पादन स्थिर है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। नई दिल्ली में आज पश्चिम एशिया के ताजा घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में उपभोक्ताओं को 11 हजार 300 टन व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और खुदरा दुकानों पर एलपीजी की कोई कमी नहीं है।

संयुक्त सचिव ने बताया कि प्रीमियम पेट्रोल की दरों में मामूली वृद्धि हुई है जबकि सामान्य पेट्रोल की दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ कार्रवाई में कल देशभर में चार हजार पांच सौ से अधिक छापे मारे गए।

पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोई समुद्री दुर्घटना नहीं हुई है और सभी 22 जहाज और 611 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि नौवहन महानिदेशालय निरंतर इनकी निगरानी कर रहा है। श्री सिन्‍हा ने बताया कि बंदरगाहों पर जहाजों की आवाजाही सामान्‍य है और सुचारू माल ढुलाई के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि न्‍यू मंगलौर बंदरगाह ने कच्चे तेल और एलपीजी की ढुलाई के शुल्कों में छूट की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच सरकार जहाजों की आवाजाही और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर कड़ी नजर रख रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ओमान, मलेशिया, फ्रांस, जॉर्डन और कतर के नेताओं से बातचीत की और पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए संवाद, तनाव कम करने और शांति पर जोर दिया। श्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऊर्जा केन्‍द्रों पर हमलों की कड़ी निंदा की और सभी पक्षों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन तथा निरंतर समन्वय के लिए समर्थन की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत ने आर्मेनिया-अजरबैजान के रास्‍ते 284 तीर्थयात्रियों सहित 913 नागरिकों को निकाला है।

विदेश मंत्रालय में खाडी मामलों के संयुक्त सचिव असीम महाजन ने बताया कि कल इराक से सुरक्षित बचाए गए तेल टैंकर एमटी सेफसी विष्णु के 15 भारतीय चालक दल के सदस्यों के आज भारत लौटने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इससे पहले ओमान से बचाए गए 24 भारतीय नाविक भारत पहुंच चुके हैं, जिनमें एमवी एमकेडी व्योम पर सवार 16 और एमटी स्काईलाइट पर सवार 8 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कतर एयरवेज आज भारत के लिए 10 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेगी। श्री महाजन ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में छह भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और एक लापता है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, ओमान, इराक और संयुक्त अरब अमीरात लापता भारतीय नागरिकों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं और मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए प्रयासरत हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...