23.4 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

दीपावली पर राहत: उत्तराखंड में इतने रुपये सस्ता होगा पेट्रोल, आज से लागू होंगे नए रेट

केंद्र सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले जनता को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपये और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये घटाई है। सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पांच और डीजल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा।

केंद्र सरकार के फैसले के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी प्रदेशवासियों को पेट्रोल पर दो रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल के दामों में सात रुपये की कमी की जाएगी। वहीं, नए दाम गुरुवार चार नवंबर से लागू होंगे।

प्रदेश के अधिकतर शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार चल रहा है। कई दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी देहरादून में 106.05 प्रति लीटर प्रेट्रोल बिक रहा है। वहीं, हरिद्वार में पेट्रोल 105.13 और डीजल 98.58 व उत्तरकाशी में पेट्रोल 107.10 व डीजल 100.85 प्रति लीटर पर बिक रहा है। केंद्र की ओर से दाम कम होने के बाद आम जनता को कुछ राहत मिलेगी।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती से बड़ी राहत मिली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कीमतों में कमी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा पेट्रोल डीजल के मूल्य में कमी करना सराहनीय कदम है। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...

एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत 848 महिलाओं को मिली सहायता राशि

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, कैंट रोड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण में 212 महिलाओं को...

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के सफल संचालन में राज्य सरकार की...

0
देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर देशव्यापी...

पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धिः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज भारत सरकार द्वारा आयोजित पीएम-पोषण एवं समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक...

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...