23.4 C
Dehradun
Thursday, July 23, 2026


spot_img

अगस्त के पहले दिन मिली राहत, LPG गैस सिलेंडर के दाम में भारी गिरावट

महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है।सरकारी तेल कंपन‍ियों ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बड़ी कटौती हुई है।

इस बदलाव के कारण देश की राजधानी नई दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1680 रुपये हो गई है। इससे पहले बढ़ोतरी के साथ 4 जुलाई को 1780 रुपये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पहुंच गए थे।

कोलकाता में एलपीजी 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दाम में 93 रुपये की कमी आई है और अब यहां क‍मर्शियल सिलेंडर 1802.50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में यह सिलेंडर अब 1640.50 रुपये में बिकेगा, जो 4 जुलाई को बढ़कर 1733.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो चुका था। वहीं चेन्‍नई में एलपीजी 19 किलो सिलेंडर के दाम 1852.50 रुपये हो चुके हैं, जो चार जुलाई को बढ़कर 1945 रुपये हो गए थे।

इस बार घरेलू गैस सिलेंडर में तो कोई बदलाव नहीं किया गया है, मार्च से ही घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो घरेलू एलपीजी की कीमत मार्च में 50 रुपये तक बढ़ाए गए थे

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार संसद में नीट परीक्षा पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार मानसून सत्र के पहले दिन से ही नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर...

नागरिकों का कल्याण सभी सुधारों के केंद्र में होना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि विकसित भारत का सपना जन आंदोलन में बदलना चाहिए और देश...

नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेशभर में...

देहरादून, ऋषिकेश और काशीपुर की वायु गुणवत्ता में सुधार के मुख्य सचिव ने दिए...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में राष्ट्रीय शुद्ध वायु कार्यक्रम की संचालन समिति की 7वीं बैठक संपन्न हुयी।...

चुनाव प्रेक्षकों की भूमिका पर होगा महामंथन, देश दुनिया से जुटेंगे विशेषज्ञ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखण्ड द्वारा आगामी 24 जुलाई को देहरादून में एक दिवसीय इंरटनेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस...