देहरादून। राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के पांच, प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 25 और सचिवालय सेवा के एक अधिकारी के कार्यभार बदले गए हैं। आइएएस बंशी लाल राणा को नया खाद्य आयुक्त बनाया गया है। पहले यह जिम्मेदारी आइएएस आनंद स्वरूप के पास थी।
कार्मिक विभाग के शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार आइएएस रुचि मोहन रयाल से अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का पदभार वापस लिया गया है। वह अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति के पद पर बनी रहेंगी।
आइएएस प्रकाश चंद से संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी वापस ली गई है। आइएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी व आइएएस दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, पीसीएस अधिकारियों में शासन ने नरेन्द्र सिंह से कुलसचिव आयुर्वेद विश्वविद्यालय का पदभार वापस लेकर शिव कुमार बरनवाल को यह जिम्मेदारी दी है। प्रकाश चंद्र दुमका को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का जिम्मा दिया गया है। उनके शेष पदभार यथावत बने रहेंगे। अवधेश कुमार को संयुक्त निदेशक शहरी विकास का पदभार सौंपा गया है।
शैलेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार, सौरभ असवाल को अपर जिलाधिकारी नैनीताल का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं मनीष कुमार से डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
संतोष कुमार पांडे को उप सचिव, उत्तराखंड लोक सूचना, लक्ष्मीराज चौहान को परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, कुश्म चौहान को महाप्रबंधक, गढ़वाल मंडल विकास निगम, हर गिरी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार, अनुराग आर्या को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, रविंद्र कुमार जुवांठा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून का पदभार सौंपा गया है।
सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल, हिमांशु कफल्टिया को डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर, प्रेमलाल को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी, यशवीर सिंह को डिप्टी कलेक्टर चमोली, मुकेश चंद्र को डिप्टी कलेक्टर देहरादून का पदभार सौंपा गया है।
विपिन चंद्र को डिप्टी कलेक्टर चंपावत, सुनील कुमार को डिप्टी कलेक्टर चंपावत, पंकज भट्ट को डिप्टी कलेक्टर टिहरी गढ़वाल, अल्केश नौडियाल को डिप्टी कलेक्टर चमोली, कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग व अंकित राज को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ का पदभार सौंपा गया है।
वहीं, सचिवालय सेवा के नंदन सिंह डुंगरियाल को सचिव अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।
31 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के दायित्व बदले गए
Latest Articles
कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने नाथू ला दर्रे से होते हुए...
नई दिल्ली। कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 पर गये तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज नाथू ला दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया, जिससे...
विश्व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का...
नई दिल्ली। विश्व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की...
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक...
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी...

















