24.2 C
Dehradun
Tuesday, August 18, 2026


spot_img

सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने पहली रैंक हासिल की

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की है। आदित्य पहले भी यूपीएससी की सीएसई परीक्षा पास कर चुके हैं और फिलहाल आईपीएस अफसर हैं। वहीं इस परीक्षा में अनिमेश प्रधान ने दूसरी जबकि डोनुरु अनन्या रेड्डी ने तीसरी रैंक हासिल की है। इस साल यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। आदित्य भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में तैनात हैं। वो लखनऊ के अलीगंज में रहते हैं। आदित्य सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) के छात्र रहे हैं। उन्होंने 2019 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

यूपीएससी टॉपर बने आदित्य ने प्राइवेट नौकरी की है। वह आईआईटी कानपुर में शो मैनेजमेंट के प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने मई 2017 से जुलाई 2017 के बीच हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया कैंपस में बतौर प्रशिक्षु काम किया है। इसके बाद जून 2019 से अक्तूबर 2020 तक बैंगलोर की गोल्डमैन सैक्स कंपनी में एनालिस्ट रहे। वहीं नवंबर 2023 से आदित्य यूपीएएससी की सिविल सेवा परीक्षा में चयन हुआ। अब उन्होंने एक बार फिर यह परीक्षा पास और टॉपर बने।
यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में दूसरे नंबर पर ओडिशा के अनिमेश प्रधान हैं। अनिमेश अभी इंडियन ऑयल कॉर्प लिमिटेड में ग्रेड ‘ए’ के अधिकारी हैं। वह इंडियन ऑयल की रणनीतिक सूचना प्रणाली में सूचना प्रणाली अधिकारी हैं। अनिमेश प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और जैव-सूचना विज्ञान जैसे विषयों में खासी रूचि रखते हैं।
अनिमेश प्रधान ने ओडिशा में महिन्द्रपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, एमसीएल, कलिंगा एरिया से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) राउरकेला से 2021 में कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद जुलाई 2021 से अगस्त 2021 तक पुणे के वेरिटास टेक्नोलॉजीज एलएलसी में बतौर एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम किया।
2023 यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में तीसरी टॉपर डोनुरु अनन्या रेड्डी हैं। वह रेड्डी तेलंगाना के महबूबनगर की रहने वाली हैं। अनन्या ने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा पास की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से भूगोल में स्नातक की डिग्री हासिल की है।
अनन्या ने मीडिया को बताया कि अपनी डिग्री की पढ़ाई के दौरान उन्होंने सिविल पर ध्यान केंद्रित किया। इसलिए दिन में 12 से 14 घंटे मेहनत से पढ़ाई की। वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान को चुना। इसके लिए हलपदला हैदराबाद में कोचिंग ली और जमकर पढ़ाई की। अनन्या कहती हैं कि उन्हें इन नतीजों में तीसरी रैंक की उम्मीद नहीं थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...

आमजन को गुणवत्तापरक उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुख्य सचिव ने...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान...

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया

0
देहरादून। हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) चमोली में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त 2026 की शाम पानी का रिसाव एवं भूस्खलन होने से हुए...

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में केदारनाथ धाम यात्रा को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार...

संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को यूएन...

0
नई दिल्ली।  दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत तैनात 200 से अधिक भारतीय शांति सैनिकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित यूएन...