23.6 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

ऋषिकेश: राफ्टिंग के बाद गंगा में उतरा पर्यटक, बहाव की चपेट में आने से मौत

ऋषिकेश: बार बार हर पर्यटक से अपील की जाती है कि जब भी उत्तराखंड घूमने आए तो गंगा या तेज रफ्तार पानी में आराम से डुबकी लगाए। लेकिन फिर भी पर्यटक इन चेतावनी को अनदेखा करते हैं।

वही एक बार फिर ऋषिकेश में राफ्टिंग के बाद गंगा में उतरा एक पर्यटक बह गया। राफ्टिंग गाइड ने युवक को किसी तरह बाहर निकाला मगर, तब तक वह बेहोश हो गया। पर्यटक को चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था।

फतेहाबाद हरियाणा निवासी दो युवक ऋषिकेश घूमने आए थे। रविवार को वह एक ग्रुप के साथ राफ्टिंग के लिए गए थे। पूरे ग्रुप ने लक्ष्मणझूला के समीप राफ्टिंग समाप्त की। इसके बाद ग्रुप में शामिल नितेश जागड़ा (35 वर्ष) पुत्र छबीलदास निवासी फतेहाबाद हरियाणा गंगा में उतर गया। उसने लाइफ जैकेट भी पहनी थी।

इस दौरान वह तेज बहाव के साथ गंगा में बहने लगा। किनारे पर मौजूद उसके साथी और राफ्टिंग गाइड की नजर पड़ी तो गाइड उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा। गाइड किसी तरह उसे किनारे पर ले आया। इस बीच नितेश बेहोश हो गया। मौके पर प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल 108 आपात सेवा की मदद से एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों के अनुसार पर्यटक के पेट में काफी पानी चला गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र दत्त रमोला ने बताया कि युवक के साथी से पूछताछ में पता चला कि वह दोनों एलआइसी से जुड़े हुए हैं। अवकाश होने के कारण हुए दोनों ऋषिकेश घूमने आए थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को श्री ब्रह्म निवास आश्रम, सप्तसरोवर रोड, भूपतवाला में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वाँ निर्वाण...

नकली दवाओं के निर्माण, बिक्री एवं आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह का मुख्य सरगना...

0
देहरादून। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों के नाम पर नकली दवाओं का निर्माण एवं ऑनलाइन बिक्री करने वाले संगठित गिरोह...

‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन, 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को प्रदेश के विद्यार्थियों से अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल...

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को दी एसआईआर पर विस्तृत जानकारी, 15...

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता...

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...