देहरादून। विधासभा सत्र के दौरान यातायात/कानून व्यवस्था बनाये रखने विभिन्न बैरियर स्थलों पर आने वाले जुलूस को रोका जायेगा।
जहां पर जुलूस को रोका जाएगा उनमें प्रगति विहार बैरियर, शास्त्रीनगर बैरियर, बाईपास बैरियर, डिफेंस कॉलोनी बैरियर व विधानसभा तिराहा बैरियर शामिल हैं। सत्र के दौरान सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा। रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रुप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जायेगा।
देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे। धर्मपुर चौक से आई0एस0बी0टी0 की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आई0एस0बी0टी0 की ओर भेजा जायेगा। मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा। मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा,रिस्पना,पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर-ईसी रोड की ओर भेजा जायेगा। प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन रेसकोर्स गुरुनानक ग्राउण्ड में पार्क किये जायेंगे। जुलूस के हिम पैलेस होटल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा। यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जायेंगी।
उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जायेगा तथा डायवर्ट किये गये यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है। शहर क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित स्कूलों में अध्यनरत परीक्षार्थियों को किसी भी दशा में नहीं रोका जायेगा। शहर क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित स्कूलों में अध्यनरत छात्रों के अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को परीक्षा हेतु समय से रवाना करना सुनिश्चित करें साथ ही यथा सम्भव लिंक मार्गों का प्रयोग करनें हेतु अवगत कराने का कष्ट करें। विधानसभा सत्र के दौरान यदि किसी परीक्षार्थी को यातायात संबंधी कोई भी समस्या होती है तो वह कंट्रोल रूम न व 112 एवं यातायात कंट्रोल रूम नंबर 7579278154 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस द्वारा उक्त समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विधानसभा सत्र के दौरान रुट/डाइवर्ट प्लॉन
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















