नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ब्रिक्स के ब्राजीली अध्यक्ष ने 8 सितंबर को एक वर्चुअल बैठक बुलाई है। हमारी ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बैठक में हिस्सा लेंगे। यह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नेताओं के स्तर का है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ब्रिक्स समूह के एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसे ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने सोमवार को व्यापार और टैरिफ पर अमेरिका की नीतियों से उत्पन्न व्यापार व्यवधानों पर चर्चा के लिए बुलाया है।
शिखर सम्मेलन का उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के टैरिफ विवाद से निपटने के लिए एक साझा दृष्टिकोण तैयार करना है। ब्राजील वर्तमान में ब्रिक्स का अध्यक्ष है। इस दस सदस्यीय समूह में भारत, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल हैं। ब्राजीली लूला राष्ट्रपति ने 7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार और ऊर्जा संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया था।
अमेरिका ने भारत की तरह ब्राजील के निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ब्राजील से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, ब्राजील के राष्ट्रपति ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में टैरिफ मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली ने ब्रिक्स के एजेंडे के बारे में वाशिंगटन के बढ़ते शक को देखते हुए संतुलन बनाने के प्रयास के तहत शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जयशंकर को नामित करने का फैसला लिया है। ट्रंप ने ब्रिक्स को किसी भी डी-डॉलरीकरण प्रयासों के खिलाफ चेतावनी देते हुए कई टिप्पणियां की थीं।
ब्रिक्स में मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। 2024 में विस्तार कर इसमें मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया और 2025 में इंडोनेशिया भी इसमें शामिल हो गया। यह एक प्रभावशाली समूह के रूप में उभरा है। यह वैश्विक जनसंख्या का लगभग 49.5 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का लगभग 26 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है।
ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे एस. जयशंकर; व्यापार और टैरिफ पर होगी चर्चा
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















