25.2 C
Dehradun
Friday, September 11, 2026


spot_img

देहरादून में खेलते नजर आएंगे सचिन, लारा और ये दिग्गज क्रिकेटर, जानिये पूरा कार्यक्रम

देहरादून: क्रिकेट प्रेमियों की बड़ी खबर यह है, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, हरभजन सिंह के साथ ही ब्रायन लारा, शेन वॉटसन, मैग्राथ , तिलकरत्ने दिलशान और रॉस टेलर जैसे दिग्गजों को भी देहरादून के मैदान पर जलवे दिखाएंगे। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन की शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है। इस सीरीज़ में इंडिया लीजेंड्स, दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स, वेस्टइंडीज लीजेंड्स, ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स, श्रीलंका लीजेंड्स, बांग्लादेश लीजेंड्स, इंग्लैंड लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स टीमें शामिल हैं।

21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के छह मुकाबले देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। 10 सितंबर से कानपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 की शुरुआत हो गई। टूर्नामेंट में भारत लीजेंड्स समेत आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका आयोजन एक निजी कंपनी की ओर से किया जा रहा है। सीरीज के छह मैच देहरादून में खेले जाएंगे। सभी मैचों के जरिये लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जाएगी। मैचों के टिकट की बुक माय शो पर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है।

इस टूर्नामेंट में 10 सिंतबर से 15 सितंबर के बीच कानपुर में मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद 17 से 19 सितंबर के बीच इंदौर में और फिर 21 से 25 सितंबर के बीच छह मुकाबले देहरादून में खेले जाएंगे। अंत में फाइनल और सेमीफाइनल समेत कुल पांच मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेले जाएंगे। इस बार इस टूर्नामेंट में कुल 23 मैच होंगे और सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

इस दिन होंगे मैच

21 सितंबर : वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स।

22 सितंबर : इंडिया लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स।

23 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स।

24 सितंबर : इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स।

25 सितंबर : श्रीलंका लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स।

25 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...