25.7 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

विकासनगर में शीघ्र होगा सैनिक कल्याण कार्यालय का निर्माण : गणेश जोशी

विकासनगर: प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को विकासनगर पहुंचे, जहां उन्होंने रॉयल गार्डन, बाबूगढ़, विकासनगर में पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन पछुवादून के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने  वीर नारियों पूर्व सैनिकों को भी स्मृति चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के द्वितीय स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब भी वे सैनिकों के कार्यक्रमों में जाते है, वह एक मंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक सैनिक के तौर पर आते है।

मंत्री ने कहा सैनिक के कार्यक्रमों में जाकर उनके बीच एक परिवार का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि सैनिक सम्मान की चिंता भाजपा करती है और इसी का नतीजा है कि सैनिक का बेटा आज प्रदेश का मुख्यमंत्री और सैन्य कल्याण मंत्री भी एक पूर्व सैनिक है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा पहले की सरकार सेना के हाथ बांधकर रखती थी, लेकिन जब से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है तब से आतंकियों को खदेड़ने और घर में घुसकर अंजाम तक पहुंचाने की खुली छूट सरकार ने सेना को दी है। इसी का परिणाम है कि जम्मू-कश्मीर में आए दिन होने वाली पत्थरबाजी व हमले की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सेना को कामयाबी मिली है।

उन्होंने कहा हमारी सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू कर  सेना के मनोबल को ऊंचा उठाने का काम किया है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने प्रत्येक शहीद के परिवार के व्यक्ति को उसकी योग्यतानुसार नौकरी दी जा रही है। मंत्री ने कहा सैनिकों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढोतरी सहित प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा सैनिकों के सम्मान में देहरादून गुनियाल गांव में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विकास नगर में शीघ्र ही सैनिक कार्यालय का भी खोला जाएगा। डाकपत्थर रोड पर 22 लाख की लागत में शहीद स्थल बनेगा उसका सुंदरीकरण भी किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें

0
देहरादून। आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी...

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

0
हरिद्वार/देहरादून। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट...

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिलाः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार  उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और...

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...