देहरादून। भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के 2009 बैच के अधिकारी संजीव कुमार ने मोहम्मद परवेज़ आलम, महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) से उत्तराखंड राज्य के नए महालेखाकार (लेखा परीक्षा) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। संजीव कुमार, महालेखाकार, लेखापरीक्षा ने आईआईटी, मद्रास से एमटेक किया है। महालेखाकार ने भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा में नियुक्ति से पूर्व वैज्ञानिक के रूप में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान संस्थान में भी अपनी सेवाएँ दी थी।
अपनी वर्तमान भूमिका में, महालेखाकार महोदय उत्तराखण्ड राज्य के प्राप्तियों और व्यय के लेखापरीक्षा के साथ-साथ राज्य वित्त पर प्रतिवेदन संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। कार्यालय महालेखाकार (लेखापरीक्षा) द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के समस्त विभागों के लेखाओं की लेखापरीक्षा के दायित्व के साथ-साथ राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय आधारित अनुपालन लेखापरीक्षा निष्पादन लेखापरीक्षा राज्य के अंतर्गत संचालित कंपनियों एवं निकाओं के लेखापरीक्षा प्रमाणीकरण का भी कार्य किया जाता है। उत्तराखंड राज्य में महालेखाकार के पद पर कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व, आप प्रधान निदेशक लेखा परीक्षा, वाशिंगटन कार्यालय में निदेशक के रूप में कार्यरत रहे। इन्होंने उत्तर प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश (ईटानगर) और गुजरात राज्यों में उप महालेखाकार और वरिष्ठ उप महालेखाकार सहित कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। संजीव कुमार को विभिन्न क्षेत्रों के लेखापरीक्षा में व्यापक अनुभव हैं, जिसमे अंतरराष्ट्रीय ऑडिट असाइनमेंट में न्यूयॉर्क में आयोजित वित्तीय और अनुपालन लेखापरीक्षा शामिल हैं।
संजीव कुमार ने संभाला महालेखाकार लेखापरीक्षा का कार्यभार
Latest Articles
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...
सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

















