देहरादून। नव नियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के उपरान्त कचहरी परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय एवं प्रोटोकॉल का निरीक्षण करते हुए विभिन्न पटल के कार्यों का अवलोकन किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जिलाधिकारी प्रेस से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी के रूप प्राथमिकताएं बताई तथा मीडिया के सवालों के जवाब दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लैंड फ्राड के मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा तथा इसमें भूमि धोखाधड़ी में लिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि लोकसेवक के रूप उनका प्रयास रहेगा कि जनसामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक समयबद्ध पंहुचे। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार एवं अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत् कार्य किया जाएगा इसके लिए सम्बन्धित विभागों के सहयोग से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जनसंवाद के माध्यमों को और बेहतर बनाया जाएगा, विशेषकर जनता दरबार को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा। तहसील दिवस एंव शिविर के माध्यम से जनमानस की समस्याओं को मौके पर निस्तारण करने का प्रयास रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था, पार्किंग, ड्रनेज कार्य को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कोषागार डबल लॉक का चार्ज लेने के उपरान्त मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि बजुर्ग पेंशनरों को कोई समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा अधिकारियोंध्कार्मिकों को निर्देश दिए जनसामान्य के साथ सौम्य व्यवहार रखें तथा आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओें का निराकरण करने की दिशा में नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही करें। इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के पत्रकारध्प्रेस प्रतिनिधि एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, मुख्य वैयैक्तिक सहायक जिलाधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी न्याय हरि गिरि, नगर आयुक्त नगर निगम शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी सदर अनामिका, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भण्डारी सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
देहरादून के नवनियुक्त जिलाधिकारी सविन बंसल ने पदभार ग्रहण किया
Latest Articles
फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...
प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...
RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...
सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...















