16.5 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

उत्तराखंड में लंबे वक्त बाद आज से खुले स्कूल, कोविड प्रोटकॉल के तहत हो रही पढ़ाई

देहरादून: कोरोना की दूसरी लहर के बाद सोमवार को स्कूल खुलने की शुरुआत हो गई है। फिलहाल कक्षा नाै से 12वीं की कक्षाओं को खोला गया है। स्कूल चार घंटे के लिए ही खाेले जा रहे हैं। शहर में अधिक छात्र संख्या वाले स्कूल दो पाली में संचालित हो रहे हैं, जबकि कुछ स्कूलों ने कक्षावार अलग-अलग दिन बच्चों को बुलाया है। पहले दिन 40 से 45 प्रतिशत बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल परिसर में पहुंचने के बाद बच्चों की थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइज किया गया।

आपको बता दें कि स्कूल संचालन को लेकर शिक्षा सचिव राधिका झा की ओर से जारी एसओपी में कहा गया है कि स्कूल बसों में बच्चों को बैठाने के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। हालांकि स्कूल केवल ट्यूशन फीस लेंगे। ऐसे में बिना ट्रांसपोर्ट शुल्क के परिवहन उपलब्ध कराने में स्कूल संचालक संकोच कर रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों के लिए दुविधा बढ़ गई है।

वही दयानन्द कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सुमन लता ने बताया कि स्कूल खोलने से पहले ही स्कूल को सैनिटाइज किया गया है साथ ही पूरे स्कूल में साफ सफाई की गई है और जब बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं तो उनको सेनेटाइजर किया जा रहा है। साथ ही क्लास रूम में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी बच्चे पूर्ण रूप से स्कूल नही आ रहे है क्योंकि आज पहला दिन स्कूल का है और पेरेंट्स भी बच्चो को स्कूल भेजने में कतरा रहे है लेकिन एक सप्ताह के बाद पेरेंट्स का भी रुझान दिखने लगेगा

जानिए किन प्रतिबंधों के साथ खुल रहे स्कूल…

  • सोमवार से शुक्रवार तक ही चलेंगी कक्षाएं
  • केवल चार घंटे होगा स्कूल का समय
  • प्रार्थना, बाल सभा, खेल गतिविधियां
  • अभिभावकों से तीन दिन के भीतर सहमति पत्र लेना होगा
  • केवल शिक्षण शुल्क यानी ट्यूशन फीस ले सकेंगे स्कूल
  • बच्चों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा
  • भौतिक के साथ ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी खुला रखना होगा
  • क्लास, स्कूल बस में शारीरिक दूरी का पालन सुनिश्चित करना होगा
  • अधिक छात्र संख्या होने पर दो पाली में स्कूल चलेगा।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...