26.6 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान: 88 सीटों पर 60.96 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें से पिछली बार 52 पर भाजपा और 22 पर कांग्रेस जीती थी। शाम सात बजे के आंकड़ों के मुताबिक कुल 60.96 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के तहत 13 राज्यों की 88 सीटों पर हुए मतदान के नए आंकड़े जारी कर दिए। इसके मुताबिक, शाम सात बजे तक कुल 60.96% मतदान हुआ। इन सीटों पर पिछली बार 70.09 फीसदी मतदान हुआ था। इसके ये मायने हैं कि इस बार इन 88 लोकसभा सीटों पर करीब नौ फीसदी कम मतदान हुआ है। शुक्रवार को दूसरे चरण की वोटिंग के साथ ही अब 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान प्रक्रिया खत्म हो चुकी है।
महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत कोई भी संविधान नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि यह सरकार महिलाओं के हितों की रक्षा भी करती रहेगी। अमरावती समेत महाराष्ट्र की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। इससे पहले कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी। इसके जवाब में राणा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उनके भाई और परिवार के सदस्य के रूप में उनके साथ हैं और कोई भी संविधान को नहीं बदल सकता।
दूसरे चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश भर में जिन्होंने भी मतदान किया है, उन सभी लोगों का आभार। एनडीए के मिल रहा अद्वितीय समर्थन विपक्ष को निराश करता है। जनता एनडीए का सुशासन चाहती है। युवा और महिला मतदाता एनडीए को मजबूत समर्थन दे रहे हैं।
कर्नाटक में वोट देने या न देने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गई। शुक्रवार को चामराजनगर जिले के इंडिगानाथ गांव में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें नष्ट कर दी गईं। जिला प्रशासन के अनुसार, पर्याप्त बुनियादी ढांचे के विकास की कमी के कारण लोगों ने दिन में ही चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया था लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद चुनाव शुरू हुआ। एक समूह मतदान करना चाहता था तो एक दूसरा समूह चुनाव का बहिष्कार कर रहा था, इसी वजह से दोनों पक्षों में हंगामा हो गया और उन्होंने ईवीएम नष्ट कर दिया और पथराव भी किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...

सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत ने एक अरब का आंकड़ा पार किया

0
नई दिल्ली। भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज में एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया...

पीएम मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हरियाणा में जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...