28.4 C
Dehradun
Thursday, July 2, 2026


spot_img

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में सात छात्राएं कोरोना पॉजिटिव, कक्षाएं की बंद

हल्द्वानी: शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप फिर से देखा जा रहा है। कोरोना वायरस के केस कम होने के बाद स्कूल और कॉलेजों को खोला गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो अन्य छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई है। यह संख्या कुल 7 हो गई है। यह सभी छात्राएं एमबीबीएस प्रथम वर्ष की है। इन मामलों के सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सभी 125 छात्रों के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।

वर्ष 2020-21 बैच में 125 छात्र-छात्राएं हैं। दो अगस्त से नए बैच की पढ़ाई शुरू हुई है। हालांकि संक्रमित हुई दो छात्राओं 12 अगस्त को कॉलेज पहुंची थी। कोरोना पॉजिटिव सैंपलों को आगे जांच के लिए डेल्टा वायरस के पता लगाने के लिए भेजा जाएगा। प्रभारी प्राचार्य प्रा. जीएस तितियाल ने 29 अगस्त तक कक्षाएं को बद करा दिया है। वहीं मैस के स्टॉफ की भी कोरोना जांच कराई है। खाना हॉस्टल रूम तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संक्रमित हुई छात्राओं पर डॉक्टर नजर बनाएं हुए हैं और अन्य बच्चों को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विकसित भारत जी राम जी अधिनियम देशभर में लागू; केंद्र सरकार ने योजना के...

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – रोजगार और आजीविका मिशन-ग्रामीण-वी.बी जी राम जी गारंटी अधिनियम 2025 आज से पूरे देश में लागू हो गया है।...

सरकार ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की दो...

0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-एन.एच-148एई के लिए 6 लेन...

सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक बढ़ाया

0
नई दिल्ली। सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2027 तक के लिए बढा दिया है। मंत्रिमण्‍डल की नियुक्‍ति समिति ने...

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

0
देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर’’ सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए...

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से...