24.2 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

ओडिशा में अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा के कई जिलों में रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। ढेंकनाल जिले में एक अवैध पत्थर खदान में चट्टान गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। संबलपुर जिले के धनुपाली थाना क्षेत्र में एनएच-55 पर एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बुर्ला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
वहीं सोनपुर जिले के बिनिका इलाके में एक अन्य हादसे में एक परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस बाइक पर दोनों सवार थे, वह एक वैन से टकरा गई। अनगुल जिले के बनारपाल थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई।
गंजाम जिले के दिगापहांडी थाना क्षेत्र के झटिपिटिया में रविवार को एक मिनीबस और वैन की आमने-सामने की टक्कर में 15 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा, शनिवार रात गजपति जिले के उदयगिरी थाना क्षेत्र के महेंद्रगढ़ के पास एक पुल से बाइक के करीब 25 फीट नीचे गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
ढेंकनाल जिले में एक अवैध पत्थर खदान में चट्टान गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह दुखद हादसा शनिवार शाम को हुआ। उस समय मजदूर मोटंगा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास स्थित खदान में ड्रिलिंग और पत्थर निकालने के काम में लगे थे।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, ओडीआरएएफ और डॉग स्क्वायड की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। ढेंकनाल के कलेक्टर आशीष ईश्वर पाटिल और पुलिस अधीक्षक अभिनव सोनकर ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य की निगरानी की। कलेक्टर ने बताया कि अब तक दो शव बरामद किए गए हैं। इनमें से एक मृतक बालासोर का था, जबकि दूसरा क्योंझर या मयूरभंज जिले का रहने वाला था। अभी उनकी पहचान पुख्ता नहीं हो सकी है।
जांच में सामने आया है कि इस खदान में ब्लास्टिंग की अनुमति सितंबर में ही खत्म हो गई थी। वहीं, खदान की लीज अवधि भी दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुकी थी। कलेक्टर पाटिल ने स्पष्ट किया कि लीज खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से खनन जारी रखने के लिए पट्टाधारक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खदान को सील कर दिया गया है और वहां पुलिस बल तैनात है। विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए जांच और मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...