मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के दौरान तत्कालीन विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को झूठे मामले में गिरफ्तार करने की साजिश रची गई थी। अब फडणवीस सरकार ने इस साजिश का पता लगाने के लिए शुक्रवार को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, एमवीए के कई नेता जांच के दायरे में आ सकते हैं।
महाराष्ट्र गृह विभाग की तरफ से जारी शासनादेश (जीआर) के अनुसार मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) सत्यनारायण चौधरी जांच दल का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही, डीआईजी राजीव जैन, पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले और एसीपी आदिक राव पोल को भी एसआईटी में शामिल किया गया है। सरकार ने इस जांच दल को 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। दिसंबर में नागपुर में हुए विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर ने फडणवीस और शिंदे की गिरफ्तारी की साजिश रचे जाने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि मौजूदा मुख्यमंत्री (तत्कालीन विपक्ष के नेता) देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री (तत्कालीन शहरी विकास मंत्री) एकनाथ शिंदे के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रची गई थी। उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की थी जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया था।
भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में दावा किया था कि एमवीए सरकार के दौरान तत्कालीन पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडेय ने देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को झूठे अपराधों में फंसाने का दबाव बनाया था। तत्कालीन पुलिस उपायुक्त लक्ष्मीकांत पाटिल को इस मामले की जिम्मेदारी दी गई थी। व्यवसायी संजय पुनमिया ने इस मामले में स्टिंग ऑपरेशन होने का दावा किया है। फडणवीस सरकार ने इसी मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। इसलिए एसआईटी पूर्व डीजीपी संजय पांडेय की भूमिका की भी जांच करेगी।
फडणवीस-शिंदे की गिरफ्तारी की साजिश की जांच के लिए गठित हुई SIT, उद्धव ठाकरे की बढ़ेगी मुश्किलें
Latest Articles
केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...
नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त
नई दिल्ली। नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और...
प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया फेरबदल
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने...
उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये...

















