नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी आज केवल प्रोग्रामिंग और कंप्यूटिंग भाषाओं तक ही सीमित नहीं है। इससे परे टेक्नोलॉजी लोगों की समस्याओं को हल करने और जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ई-कॉमर्स इंडस्ट्री है, जिसका प्रभाव न केवल व्यवसायों पर बल्कि भारत के लाखों लोगों के जीवन पर भी देखा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी, छोटे व्यापारियों की कैसे मदद कर रही है, आइए इसे लखनऊ की यास्मीन अदिल की प्रेरणादायक कहानी से समझते हैं। अदिल Flipkart Samarth की एक सफल विक्रेता हैं। आपको बता दें कि Flipkart Samarth अब एक राष्ट्रीय पहल है जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSMEs), कारीगरों, बुनकरों और वंचित समुदायों को ई-कॉमर्स के माध्यम से नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यह एक समावेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और बेहतर जीवन यापन के काबिल बनाता है। परिवार से दूर होने के कारण, यास्मीन अपना खुद का कुछ करना चाह रही थीं। पहले यह सिर्फ एक रचनात्मक शुरुआत थी, लेकिन जब उनके पति को एक जानलेवा बीमारी हो गई और वे दुबई से भारत लौट आए तो यास्मीन का व्यवसाय हीं उनके परिवार की आय का एकमात्र स्रोत बन गया। यास्मीन उन हजारों उद्यमियों और किसानों में से एक हैं जिन्हें भारत के घरेलू ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अपने डिजिटल मार्केटप्लेस के माध्यम से वैश्विक बाजार से जुड़ने में मदद की है।
यास्मीन थोक विक्रेताओं से कपड़ा खरीदती हैं और इसे उन महिलाओं को देती हैं जो घर पर ही कढ़ाई का काम करती हैं। Flipkart के सहयोग और Samarth कार्यक्रम के लाभों के कारण उन्हें सही सहायता, प्रशिक्षण और बाजार संबंधी जानकारी मिली, जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यास्मीन कहती हैं, ‘यह सिर्फ बिक्री का मामला नहीं है, बल्कि यह सीखने का अवसर है कि एक व्यवसाय को लंबे समय तक कैसे बढ़ाया और बनाए रखा जाए।’
ई-कॉमर्स की सफलता का सबसे बड़ा कारण यह है कि यह हर तरह की जरूरतों के लिए समाधान प्रदान करता है। गुजरात के जिग्नेश जीवानी ने Flipkart के जरिए दो साल में अपना बिजनेस कई गुना बढ़ा लिया। वह कहते हैं, ‘Flipkart हमें डेटा-ड्रिवन प्लानिंग उपलब्ध कराता है, जिससे हम बाजार के ट्रेंड्स को समझकर अपने स्टॉक और बिक्री को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।” Flipkart जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों ने टेक्नोलॉजी को सभी के लिए सुलभ बनाया है। MSMEs को अब बिक्री बुकिंग, इन्वेंट्री प्रबंधन, संसाधनों का उपयोग और लागत नियंत्रण में आसानी हो रही है। भारत में 95% से अधिक एमएसएमई सूक्ष्म प्रकृति के हैं, फ्लिपकार्ट द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह प्लेटफॉर्म मेक इन इंडिया के तहत तैयार होने वाले उत्पादों को बाजार में लाने और उन्हें छोटे से मध्यम प्रकृति का बनाने में मदद करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जिग्नेश जीवानी कहते हैं, ‘Flipkart ने हमें सिर्फ सूरत के होलसेल मार्केट से बाहर निकलकर एक राष्ट्रीय ग्राहक आधार तक पहुंचने का अवसर दिया।’
ई-कॉमर्स की मदद से सशक्त हो रहे छोटे कारोबारी, रोजगार के साथ आर्थिक विकास को भी मिल रहा बढ़ावा
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















