जयपुर: जयपुर के अग्निकांड में 11 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं जबकि 14 लापता हैं। मरने वालों और घायलों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया है क्योंकि चेहरे बहुत बुरी तरह झुलस गए हैं। भांकरोटा अग्निकांड की जांच के लिए सरकार ने कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी। कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वे हादसे के कारणों और भविष्य में इसकी पुनरावृति न हो, इसके लिए सुझाव देते हुए रिपोर्ट तैयार करे। बता दें कि अब तक कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 लोगों की SMS अस्पताल और एक की जयपुरिया अस्पताल में मौत हुई है। SMS में सात मृतकों की शिनाख्त हो गई है। वहीं, पांच की पहचान करना बाकी है, जिन मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई, उन शवों का DNA टेस्ट करवाया जाएगा।
जयपुर पुलिस ने अग्निकांड में वाहनों के नुकसान की जानकारी दी है। पुलिस ने बताया है कि 37 वाहन आग की चपेट में आएं हैं। इनमें बस, ट्रेलर, ट्रक, कार और मोटरसाईकिल शामिल हैं।वाहनों के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं। ये नंबर हैं-9166347551, 8764688431, 7300363636
हादसे की चपेट में आई बस उदयपुर के लेकसिटी ट्रैवेल्स की है। बस संचालक के अनुसार बस की बुकिंग के समय लिखे सवारियों के नंबर पर कॉल किए गए। इनमें से 22 सवारियों से संपर्क हो गया है। वे सकुशल हैं। 10 सवारियों के मोबाइल नहीं लग रहे हैं। 32 सवारियों की सूची पुलिस को भेजी गई है।
जयपुर के अग्निकांड का सीसीटीवी सामने आया है। इस सीसीटीवी में पहले सड़क साफ दिखाई देती है। इसके बाद एक ट्रक टर्न लेता हुआ दिखाई दे रहा है। फिर धुएं की तरह गैस फैलती नजर आती है। हादसे की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया है। अब सीकर रोड 14 नम्बर से ट्रेफिक डाइवर्ट किया गया है। जो ट्रक इस जाम में फंसे हुए हैं। उनके खाने का इंतजाम ट्रांसपोर्टर कर रहे हैं। तस्वीरों में लंबा जाम दूर तक देखा जा सकता है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची थी। तब तक चारों तरफ आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। जहां ये घटना हुई है, वहां पर चार पेट्रोल पंप है। यहां खड़ी गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जयपुर अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। इस हादसे में मरने वालों के परिवार वालों को दो लाख रुपए की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के परिवार वालों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं सीएम भजनलाल ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इस तरह से इस अग्निकांड में मृतकों के परिवार वालों को कुल सात-सात लाख रुपए मिलेंगे। वहीं घायलों को एक लाख पचास हजार रुपए मिलेंगे।
जयपुर LPG टैंकर ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत, जांच के लिए कमेटी गठित
Latest Articles
नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी...
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने आज विजयवाड़ा और वाराणसी के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि...
केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह विशाखापत्तनम में विश्व हाथी दिवस-2026 के राष्ट्रीय समारोह में...
नई दिल्ली। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा है कि देश में हाथियों के संरक्षण के लिए 33 हाथी...
12 विधेयकों के पारित होने के बाद संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। पिछले महीने की 20 तारीख से शुरू...
मुख्यमंत्री पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार देर रात्रि मायापुर (पीपलकोटी), चमोली स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना की...
चमोली में निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन, कई मजदूर अंदर फंसे, 13 को निकाला
देहरादून। चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भूस्खलन हो गया। इस दौरान...















