नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वह पेट से जुड़ी समस्या के चलते गैस्ट्रो विभाग में भर्ती हुई हैं। सर गंगा राम अस्पताल का कहना है कि अभी वे निगरानी में हैं।
करीब एक सप्ताह पहले शिमला प्रवास पर गईं सोनिया गांधी वहां भी अचानक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) पहुंची थीं। डॉक्टरों ने उनका रूटीन चेकअप किया था। एहतियातन उनके कुछ टेस्ट करवाए गए, जो सही पाए गए थे। करीब एक घंटे बाद सोनिया वापस छराबड़ा स्थित बेटी प्रियंका गांधी के घर लौट गई थीं।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया था कि सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल आईं और जांच के बाद लौट गईं। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना समेत अन्य कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे।
सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराई गईं सोनिया गांधी, गैस्ट्रो के डॉक्टर कर रहे निगरानी
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















