26.6 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के कार्य में तेजी लाएं: डॉ. आर. राजेश कुमार

देहरादून: मंगलवार को देहरादून स्थित सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव (प्रभारी) डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में इमरजेंसी कोविड रिस्पांस पैकेज (ई.सी.आर.पी.) व प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के कार्यों मे तेजी लाने व जल्द पूर्ण करने को लेकर संबंधित विभागों, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में ई.सी.आर.पी. के अंतर्गत निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर ब्लॉक की समीक्षा की गई। जिसमें 07 प्रस्तावों में से 05 के आगणन पर विभागीय कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है एवं शेष 02 जनपदों की डी.पी.आर. ना आने पर प्रभारी सचिव द्वारा नाराजगी व्यक्त कर कार्यदायी संस्था को जल्द ही शासन को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में राज्य में ई.सी.आर.पी. के अन्तर्गत चिन्हित अस्पतालों में आई.सी.यू बेड जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। राज्य के 45 अस्पतालों में से 37 में मेडिकल ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन व 08 में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी ब्लाकों में ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट जिसके अंतर्गत प्रत्येक ब्लॉक में लैब एवं हेल्थ मॉनिटरिंग की यूनिट स्थापित की जाएगी। प्रधानमंत्री अटल आयुषमान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन 2020-26 तक चलाई जाएगी जिसके अंतर्गत अनुमोदित सी.सी.बी. ब्लॉक की डीपीआर भी शासन को अनुमोदित कर दी गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...