24.1 C
Dehradun
Thursday, July 30, 2026


spot_img

नगर निगम बनेगा श्रीनगर, सीएम ने की कई बड़ी घोषणाएं

श्रीनगर गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम बनाने की घोषणा की। बता दें इससे पहले जीवीके हेलीपैड पर सीएम का स्वागत किया गया। कोटेश्वर डैम के पास से एक जुलूस के साथ वह रैली स्थल रामलीला मैदान तक पहुंचे। इस दौरान मेडिकल कालेज गेट पर प्राचार्य डा चंद्रमोहन रावत के नेतृत्व में मेडिकल छात्रों और फेकल्टी ने सीएम का अभिनंदन किया

मुख्यमंत्री द्वारा श्रीनगर में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं

श्रीनगर नगर पालिका क्षेत्र को नगर निगम बनाया जाएगा, नगर निगम के अवस्थापन सुविधाओं को विकसित करने के लिए वित्तीय स्वीकृति भी दी जाएगी।

पंच पीपल से श्रीनगर तक डबल लेन सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।

राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज श्रीनगर में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की जाएगी।

पौड़ी बस अड्डे से एजेंसी मोहल्ला, पौड़ी चुंगी से पौड़ी बस अड्डा और नर्सरी रोड श्रीनगर में विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा।

श्रीनगर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए व्यवस्था की जाएगी।

राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर में इलेक्ट्रॉनिक और फार्मेसी के नए ट्रेड खोले जाएंगे।

राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में स्ववित्तपोषित B.Ed पाठ्यक्रम की व्यवस्था की जाएगी।

विकासखंड एकेश्वर में एलोपैथिक चिकित्सालय के उच्ची करण किया जाएगा।

राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में इसी वर्ष से बीएससी की कक्षा संचालित होंगे।

विकासखंड बीरोंखाल में झील निर्माण की स्वीकृति ।

विकासखंड पोखड़ा एवं एकेश्वर में नई पेयजल योजनाओं हेतु स्वीकृति।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मीडिया और मनोरंजन इकोसिस्टम के लिए सरकार ने शुरू किया वेव्स बाज़ार और वेवएक्स

0
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी इकोसिस्टम मजबूत करने के लिए दो डिजिटल प्लेटफॉर्म -वेव्स...

लोकसभा से पारित हुआ लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक 2026

0
नई दिल्ली।  लोकसभा ने लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया। इस विधेयक से लोक परीक्षा-अनुचित साधन रोकथाम अधिनियम, 2024 में...

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से  प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल इंडिया के साथ एक गैर-वित्तीय समझौता...

राज्यपाल ने ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में ऑपरेशन साथी, आरोही इनक्यूबेटर एवं एआई न्यूजलेटर का शुभारम्भ किया।...

कांवड़ मेला को लेकर 30 जुलाई से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, हरिद्वार को 18...

0
हरिद्वार। श्रावण कांवड़ मेले के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने 30 जुलाई से 11 अगस्त तक लागू रहने वाली विस्तृत यातायात व्यवस्था जारी कर दी...