देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की और नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। आयुक्त ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 24 दिसंबर, 2024 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतों के लिए सामान्य निर्वाचन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 23 जनवरी, 2025 को मतदान और 25 जनवरी, 2025 को मतगणना संपन्न होगी।
आयुक्त ने बताया कि इस बार निर्वाचन प्रक्रिया में डिजिटलीकरण को प्राथमिकता दी गई है। सभी मतदाता सूचियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है, जिससे आम जनता को आसानी से जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। पहली बार कुछ नगर निगमों में पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदान दल की सभी सदस्य महिलाएं होंगी। इसके अतिरिक्त पहली बार मतगणना के परिणाम सीधे आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे, जो जनसामान्य के लिए उपलब्ध रहेंगे।
राज्यपाल ने निर्वाचन प्रक्रिया में डिजिटलीकरण के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए किए गए आयोग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के डिजिटलीकरण और मतगणना परिणामों के ऑनलाइन प्रदर्शन जैसे कदम निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता को मजबूत करेंगे। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया का बेहतर दस्तावेजीकरण किया जाए और निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया जाए।
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने राज्यपाल को निकाय चुनाव तैयारियों की जानकारी दी
Latest Articles
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद...
दिल्ली : विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दिल्ली में जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष ताकायुकु कोबायाशी से मुलाकात...
आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है । उन्होंने पश्चिम...
भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल कर रचा इतिहास
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। पार्टी ने विधानसभा की 294...
केरलम: सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 102 सीटों पर...
नई दिल्ली। केरलम में सभी 140 सीटों के परिणाम घोषित हो गए हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट – यूडीएफ ने 102 सीटों पर शानदार जीत...
बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों पर सीएम धामी सख्त, जताई कड़ी नाराजगी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी के उपस्थित होने पर...

















