पिथौरागढ़। स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एंचोली बैरियर पर एक फॉर्च्यूनर कार से 1,00000 रुपए बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बरामद धनराशि वाहन चालक पंजाब सिंह निवासी करनाल (हरियाणा) की है। वाहन चालक के पास उक्त धनराशि से संबंधित कोई भी वैध कागजात नहीं थे।
पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत जनपद की सभी एंट्री प्वाइंटों के बैरियरों पर एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीमों) को नियुक्त किया गया है। स्टेटिक सर्विलांस टीम और एंचोली पुलिस द्वारा बैरियर पर नाकेबंदी कर अभियान चलाया जा रहा था, तभी पिथौरागढ़ की ओर आ रही फॉर्च्यूनर कार से एक लाख रूपए बरामद किए गए।
रेखा यादव ने बताया कि वाहन चालक द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर बिना किसी वैध कागजात के उक्त धनराशि ले जाई जा रही थी, जिसका उपयोग लोकसभा चुनाव में प्रलोभन आदि में किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि बहरहाल टीम द्वारा उक्त बरामद धनराशि को सीज किया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
स्टेटिक सर्विलांस टीम ने पकड़े एक लाख रूपए
Latest Articles
टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप का नया दांव, धारा 301 का होगा इस्तेमाल
नई दिल्ली। अमेरिका ने भारत और चीन सहित 16 देशों की व्यापारिक नीतियों और टैरिफ के खिलाफ धारा 301 के तहत नए सिरे से...
‘ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा केवल माता-पिता के वेतन के आधार पर तय नहीं हो...
नई दिल्ली। ओबीसी क्रीमीलेयर का दर्जा तय किए जाने के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि...
LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी सख्त, राज्य सरकारों को दिए...
नई दिल्ली: नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से...
पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, कहा- भारतीयों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट लगातार गहराता जा रहा है। ईरान पर इस्राइल और अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद शुरू हुए वार-पलटवार का...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 44.64 करोड की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के तहत जन सुविधाओं के विकास, आपदा न्यूनीकरण के प्रयासों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों...
















