27.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

STF ने किया अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करों का भंडाफोड़, 50 लाख की लेपर्ड खाल बरामद |Postmanindia

उत्तराखंड एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भारत नेपाल बॉर्डर से वन्यजीवों की खाल और अंगों की तस्करी में संलिप्त तस्कर को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया है. आरोपियों के पास छह  लैपर्ड की खाल, गुलदार के नाखून, दांत, एक  वाहन ऑल्टो, के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. मामले में वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

उत्तराखंड में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी को लेकर एसटीएफ को लगातार इनपुट मिल रहे थे. इसके लिए एसटीएफ द्वारा वन्य जीव जंतु के अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है. इस कार्रवाई में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एक टीम लगातार उत्तराखण्ड के सीमावर्ती जनपदों में इन वन्य जीव जन्तूओं तथा इनके अंगो के अवैध तस्करों की तलाश में सक्रिय है.

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि जनपद पिथौरागढ़ के सेरा घाट क्षेत्र में दो वन्य जीव जन्तू के अंगो के अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर वन्य जीव जन्तू के अंगो की तस्करी करने की फिराक मे है. सूचना पर एसटीएफ की कुमॉऊ युनिट को सतर्क कर  निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.  उक्त सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा  सेराघाट क्षेत्र में एक अभियुक्त राहुल सिंह डसीला पुत्र स्वर्गीय प्रताप सिंह डसीला निवासी ग्राम सेरा उर्फ बडोली थाना बेरीनाग, जिला पिथौरागढ़ उम्र 20 वर्ष को जीव जंतु अंगों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को 06 अदद लैपर्ड की खाल नाजायज व गुलदार के 43 नाखून व 24 दांत व एक  वाहन ऑल्टो सँख्या UKO5 C 3938 के साथ गिरफ्तार किया गया. तथा उसका साथी सोनू डोभाल पुत्र स्वर्गीय कैलाश सिंह डोभाल, निवासी शेरा बडोली सेराघाट, जिला पिथौरागढ़ उम्र 25 वर्ष जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. लेपर्ड वाइल्डलाइफ एक्ट में शेड्यूल 1 श्रेणी में आता है. अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेरीनाग में वन्य जीव जन्तू संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया गया.

पूछताछ में बताई ये बात

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल सेराघाट के जंगलों में करंट लगाकर मारते हैं तथा फिर ऊंची कीमतों में नेपाल के वन्यजीव तस्करों को बेचते हैं. इससे पूर्व भी 2019 में गिरफ्तार अभियुक्त व उसका फरार साथी नेपाल में एक खाल बेच चुके हैं. यह खाल करीब एक से दो वर्ष पुरानी है . बरामद 6 खालो की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब  पचास लाख  रूपया है. अभियुक्त इस लैपर्ड की खाल को नेपाल में किस-किस को सप्लाई करता है, इस सम्बन्ध में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें: केदारनाथ विधायक मनोज रावत के घर पहुँचे सीएम, पितृशोक पर दी श्रद्धांजलि

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...