20.2 C
Dehradun
Friday, May 29, 2026


spot_img

उत्तराखंड में पावर बैंक के नाम पर ठगी करने वालों के ख़िलाफ STF की बड़ी कारवाई |Postmanindia

देशभर में चल रही सबसे बड़ी साईबर धोखाधड़ी में अपराधियों के ख़िलाफ उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है. वर्तमान में पावर बैंक नामक एप में निवेश के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले साईबर अपराधियों पर एसटीएफ की कार्यवाही लगातार जारी है. उत्तराखंड में  अभी तक इस मामले में 07 मुदकमें दर्ज किए गए हैं. देश के सबसे बड़ी साईबर धोखाधड़ी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु उत्तराखण्ड पुलिस (एसटीएफ) द्वारा खास रणनीति बनायी गयी है. उक्त अपराध में संलिप्त अपराधियों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसियो की तर्ज पर कार्यवाही हेतु विभिन्न टीमो का गठन किया गया है. जहां एक ओर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम देश के विभिन्न स्थानो पर दबिशे दे रही है, वहीं दूसरी ओर उक्त अपराधियों के विरुद्ध तकनीकी एवं भौतिक रुप से साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है. वर्तमान तक पुलिस द्वारा उक्त अपराध में संलिप्त दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, तथा घटना में प्रयुक्त 08 खातो में 30 लाख से अधिक की धनराशि फ्रीज करायी जा चुकी है.

इसी क्रम में अभियोग में गिरफ्तार किये गये अभियुक्त पवन कुमार पाण्डेय की 8, प्रकाश बैरागी की 05 एवं रामउजागर की 04 कम्पनियों की जानकारी प्राप्त हुयी है. जिनके लाईसेंस निरस्तीकरण एवं अन्य कार्यवाही प्रचलित है. तथा अपराध में संलिप्त अन्य अभियुक्तो जो दिल्ली एवं बैंगलोर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये है को रिमाण्ड पर शीघ्र उत्तराखण्ड लाने की कार्यवाही की जा रही है. वर्तमान में प्रचलित अन्य कई संदिग्ध एप के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुयी है जिनका इसी प्रकार के अवैध कार्यो मे  लिप्त होने की सम्भावना है,* जिनमे मुख्यतः Tesla Power Bank, Cow Care, Cowin, Travel, XSS Dynamic, EZPlan, MMFA, Sunlight App, King Rich, Hpz new EZPlan, Adopt Cow, Share Power, Sunfactory, PocketWealth, Go-earn, SeaPlane Pvt. Ltd., Stb66, FireWin आदि है.

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने जनता से अपील है कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाईन एप के माध्यम से पैसे दोगुने, लक्की ड्रॉ, डिस्काउन्ट, लॉटरी के प्रलोभन में न आयें . पहले ऐसे किसी भी ऑफर की जांच कर ले. कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन से सम्पर्क करें.

यह भी पढ़ें: किसान के बेटे ने बढ़ाया केदारघाटी का मान, सेना में सिपाही से बना अफसर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गंगा तट पर गूंजे आध्यात्म और संस्कृति के स्वर, मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय...

0
पौड़ी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचकर विधिवत गंगा...

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाएं अहम योगदानः नितिन नबीन

0
देहरादून । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सांसदों और विधायकों को पार्टी विचार परिवार बढ़ाने की दृष्टि से विधानसभावार कार्ययोजना में भूमिका...

आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

मुख्य सचिव ने प्रदेश की दूसरी खाद्य परीक्षण लैब को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर  दी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें...