28.5 C
Dehradun
Thursday, March 26, 2026


spot_img

ओपन यूनिवर्सिटी में 50 देशों के छात्र कर चुके साइबर सिक्योरिटी कोर्स

देहरादून: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फॉरेंसिक की डिमांड दुनिया भर में बढ़ रही है । कैरियर और जागरूकता को लेकर भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, श्रीलंका और पाकिस्तान समेत 50 देशों के 80 हजार से अधिक विद्यार्थी सर्टिफिकेट कोर्स कर चुके हैं। यह दोनों कोर्स 12 सप्ताह के है।

विवी के मुताबिक, इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी कोर्स जुलाई 2019 के ग्रीष्मकालीन सत्र से शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत अब तक भारत समेत विभिन्न देशों के 70 हज़ार से अधिक विद्यार्थी सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं। इस बार नए सत्र में 1028 अध्ययनकर्ता प्रवेश ले चुके हैं, जबकि डिजिटल फॉरेंसिक कोर्स जुलाई 2021 में शुरू किया गया। इसमें 10 हजार से अधिक विद्यार्थी सर्टिफिकेट ले चुके हैं। वहीं 577 ने इस सत्र में प्रवेश लिया है। कोर्स के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ जितेंद्र पांडे का कहना है कि यह फाउंडेशन कार्यक्रम साइबर सुरक्षा चुनौतियां और साइबर नैतिकता के अवधारणाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

अध्ययनकर्ता इस कोर्स की वीडियो या अन्य पाठ्य सामग्री को डाउनलोड कर पढ़ाई कर सकते हैं इसके अलावा प्रत्येक व्याख्यान के पूरा होने के बाद परीक्षण शाखाएं दूर करने के लिए ऑनलाइन मौजूद रहता है और परीक्षा के बाद विद्यार्थी को विवि की ओर से सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। डिजिटल फॉरेंसिक कोर्स में विद्यार्थी डिजिटल स्टोरेज मीडिया पर पाएगा डाटा की जांच करना, ऑपरेटिंग सिस्टम के फाइल स्टोरेज का मैकेनिज्म, डेटा के विश्वसनीय संरक्षण के लिए उपकरणों का उपयोग करना, कंप्यूटर फोरेंसिक टूल का उपयोग करना,फ़ाइलो की समस्याओं को दूर करना सीखा रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

खाड़ी देशों ने की ईरान से बगावत! तेहरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका का...

0
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का आज 26वां दिन है। इस युद्ध में ईरान ने अमेरिका से बदला लेने के लिए...

जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा: केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास

0
नई दिल्ली: जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने कहा कि जनजातीय समुदायों का योगदान हर युग में महत्वपूर्ण रहा है और...

पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में हुई सर्वदलीय बैठक

0
नई दिल्ली: सरकार ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...

भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीक से जोड़ने वाला ‘प्रज्ञानम्’ लॉन्च

0
देहरादून:  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट...