23 C
Dehradun
Saturday, June 13, 2026


spot_img

जोशीमठ आपदा पीड़ितों के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देगी ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी

देहरादून: आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए ग्राफिक एरा ने एक बार फिर आगे बढ़कर पहल की है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आपदा पीड़ित परिवारों के बच्चों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और दूसरे प्रोफेशनल कोर्सों में निशुल्क शिक्षा देने का एलान किया गया है।

उन्होंने बताया कि जोशीमठ के पीड़ितों के लिए यह पूरी शिक्षा निशुल्क होगी। जिस कोर्स में उन्हें एडमिशन दिया जाएगा, उसके पहले सेमेस्टर से लेकर डिग्री मिलने तक ऐसे युवाओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

डॉ घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून परिसरों के साथ ही भीमताल एवं हल्द्वानी कैम्पस में भी जोशीमठ के बच्चों को यह सुविधा दी जाएगी। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, होटल मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, मीडिया, एनीमेशनल, फैशन, लॉ, फार्मेसी, बीपीटी समेत सभी पाठ्यक्रमों में ऐसे युवाओं को एडमिशन देने का निर्णय किया गया है। ग्राफिक एरा के देहरादून, भीमताल और हल्द्वानी के सभी परिसरों में जोशीमठ के पीड़ितों के लिए 100 सीटें निर्धारित की गई हैं।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने बताया कि शिक्षा पूरी होने के बाद ग्राफिक एरा इन बच्चों का देश विदेश की बेहतरीन कम्पनियों में प्लेसमेंट कराने के लिए पूरी मदद करेगा। किसी भी कोर्स में प्रवेश के लिए उसकी अहर्ता पूरी करना आवश्यक होगा।

गौरतलब है कि रैंणी (जोशीमठ) में फरवरी, 2021 में आई आपदा के बाद ग्राफिक एरा ने पीड़ित परिवार के लिए घर का निर्माण कराया था। जून, 2022 में नए घर की चाबी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित सोणी देवी को सौंपी। इससे पहले केदारनाथ आपदा और उत्तरकाशी की आपदा में भी ग्राफिक एरा ने ऐसे दूरस्थ गांवों तक सहायता पहुंचाई थी, जहां कोई नहीं पहुंचा था। शहीदों के परिवारों के लिए भी ग्राफिक एरा निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कर चुका है। देश और दुनियां के लिए युवाओं को कुशल प्रोफेशनल के रूप में तैयार करने वाली ग्राफिक एरा इस बार 84 लाख रुपये से अधिक के पैकेज पर प्लेसमेंट, एक के बाद एक नई खोजों, डीम्ड यूनिवर्सिटी को लगातार तीसरी बार देश के सौ टॉप विश्वविद्यालयों की केंद्र सरकार की सूची में स्थान बनाने और नैक से ए प्लस ग्रेड मिलने के कारण युवाओं की पसंद बन गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध:...

0
नई दिल्ली। केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार श्रृद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध...

एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच पेशेवर तरीके से की जा रही: राम...

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के...

पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सराहा

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से लेकर शिक्षा, हेल्थकेयर, साफ़-सफ़ाई, आवास, खेल, विज्ञान और गवर्नेंस तक, महिलाएं...

आत्मविश्वास, सुरक्षित और विश्व पटल में दस्तक का स्वर्णिम कालखंड है पीएम मोदी का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के सर्वाधिक बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री कार्यकाल देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित...

मानसून जनित आपदाओं से निपटने के लिए क्षमता निर्माण पर जोर

0
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मानसून पूर्व...