24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 4, 2026


spot_img

सीएम धामी के कायल हुए हरदा, बोले, “राज्य के मुख्यमंत्री जी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं, प्रतिद्वंदी रहें सावधान”

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गाहे बगाहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते रहते हैं। आज उन्होंने जो फेसबुक पोस्ट की है, उसके मायने निकाले जाए तो हरदा सीएम धामी में बडी संभावना देखते हैं। अब जोशीमठ के मुद्दे पर सीएम धामी को अपरोक्ष रूप से विपक्ष के सबसे बड़े नेता हरीश रावत का साथ मिला है। दरअसल, बीते रोज पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसी सीएम से मिलने गए थे। इस दौरान जोशीमठ को लेकर कांग्रेस नेताओं ने तमाम शंकाओ को सीएम के समक्ष रखा जिन्हें मुख्यमंत्री ने काफी गंभीरता पूर्वक सुना।

अब, आज पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सीएम के रवैये की जमकर तारीफ की है।पूर्व सीएम ने कहा कि “भविष्य के प्रतिद्वंद्वियों को सावधान रहना चाहिये। राज्य के मुख्यमंत्री जी बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। कल हम जोशीमठ आपदा पर ढेर सारे सुझाव देने के लिए गये। जिसमें कई सुझाव आलोचनात्मक भी थे, तीक्ष्ण सवाल भी थे, मगर मुख्यमंत्री जी ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना। अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य की नजर रहनी चाहिए। देखते हैं प्रीफैबरीकेटेड घर कब बनने शुरू होते हैं, टेंट कॉलोनी यदि हो तो कब तक लगती है, सुरक्षित स्थानों का चयन कब होता है, मुआवजे की राशि लोगों को कब तक बता दी जाती है, कितना मुआवजा मिलेगा और किस तरीके से साधारण लोग जिनकी आजीविका जोशीमठ पर है उनके लिए क्या होता है! गाय के लिए क्या होता है, गाय के दूध पर जिनकी आर्थिकी है उनके लिए क्या होता है, तो बहुत सारी चीज़ें हैं, जिनकी हम सबको प्रतीक्षा रहेगी। मगर एक बात सत्य है कि सुना मुख्यमंत्री जी ने पूरे धैर्य से।”

विपक्ष के सबसे बड़े नेता के मुँह से निकली ये तारीफ भले उनकी पार्टी के नेताओं को असहज करे लेकिन मुख्यमंत्री धामी के लिए हरदा के मुँह से निकली यह तारीफ यह जाहिर कर रही है कि अनुभवी हरदा को सीएम धामी में रख लंबी रेस का घोड़ा नजर आता है। इससे पहले हाल ही में सीएम की देहरादून के एक स्कूल में बच्चे के जूते के फीते बांधने और रुद्रप्रयाग में जनता से मिलने की फोटो शेयर करके हरीश रावत सीएम धामी की अक्सर तारिफ करते रहे हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 150 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, पेयजल एवं धार्मिक पर्यटन से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 150 करोड़ की वित्तीय...

सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं

0
देहरादून। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सेवाओं के विस्तार को जिला सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं खोली जायेगी। सहकारिता विभाग ने विभिन्न...

मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएंः अपर मुख्य...

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की...

उत्तराखण्डः आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

0
देहरादून। उत्तराखण्ड विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश में चारधाम के साथ ही अन्य प्रमुख...

राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंः जोगदंडे

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदंडे एवं जिलाधिकारी व...