पेरिस: भारत के स्टार भाला फेंक पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस पैरालंपिक में पुरुष भाला फेंक एफ64 वर्ग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर का थ्रो किया जो उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। इतना ही नहीं सुमित का यह थ्रो पैरालंपिक का रिकॉर्ड है। सुमित इस तरह टोक्यो पैरालंपिक के प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहे। सुमित ने लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में स्वर्ण जीता और सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया।
सुमित ने 69.11 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की, लेकिन अगले ही प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो करने में सफल रहे। इसके बाद उन्होंने तीसरे प्रयास में 66.66 मीटर का थ्रो किया, जबकि चौथा प्रयास उनका फाउल रहा। फिर उन्होंने 69.04 मीटर का थ्रो किया और छठे तथा अंतिम प्रयास में 66.57 मीटर का थ्रो किया। भारत के एक अन्य एथलीट संदीप ने एफ44 वर्ग में 62.80 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका और वह चौथे स्थान पर रहे, जबकि संदीप संजय ने इसी वर्ग में 58.03 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और वह सातवें स्थान पर रहे।
सुमित अंतिल ने रिकॉर्ड थ्रो के साथ जीता स्वर्ण पदक, पैरालंपिक में भारत को मिला तीसरा स्वर्ण पदक
Latest Articles
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...
ऋषिकेश में आरवीएनएल परियोजना स्थल देखने पहुँचा ओडिशा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल
देहरादून। ओडिशा के मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने ऋषिकेश में रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया। यह प्रेस टूर भारत सरकार...
खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
देहरादून। विदेशी भाषाएं सीखकर विभिन्न देशों में नौकरी करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अल्मोड़ा में लैंग्वेज...
अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया...
हरिद्वार। अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मेला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अवस्थापना सुविधाओं को...
गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से...
देहरादून: देहरादून में अनियोजित विकास और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान...

















