नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा कि घरेलू एल पी जी सिलेंडर की आपूर्ति बुकिंग की तुलना में सामान्य है। कल 53.50 लाख से अधिक सिलेंडर की आपूर्ति की गई। तेल और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि 39,000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन वापस कर दिये हैं।
मंत्रालय ने कहा है कि सरकारी तेल कंपनियों की अप्रैल में आटो एलपीजी औसत बिक्री 305 मीट्रिक टन प्रति दिन तक पहुंच गई है। मंत्रालय के अनुसार जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ देशभर में कार्रवाई जारी है। कल दो हजार चार सौ से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई।
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया है कि भारतीय ध्वज वाला तेल टेंकर पोत देश गरिमा सुरक्षित रूप से होर्मुज जल-डमरू-मध्य पार कर गया है। इसमें 31 भारतीय नाविक सवार हैं। इस पोत के बुधवार को मुंबई पहुंचने की संभावना है।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान होर्मुज जल-डमरू-मध्य को पार करते समय दो भारतीय पोतों पर गोलीबारी की घटना हुई हैं। इसके बाद ये पोत फारस की खाडी में वापस चले गये। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
53.5 लाख एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति; 39,000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लौटाए
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















