नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नसीहत देते हुए कहा कि एजेंसी को लोगों के मौलिक अधिकार के बारे में भी सोचना चाहिए। शीर्ष कोर्ट ने नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला मामले को छत्तीसगढ़ से नई दिल्ली स्थानांतरित करने की ईडी की याचिका पर नाराजगी जताते हुए यह बात कही।
जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने ईडी से पूछा कि आखिर उसने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत यह याचिका कैसे दायर की, जबकि यह अनुच्छेद निजी व्यक्तियों से संबंधित है। संविधान का अनुच्छेद 32 देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों के सांविधानिक संरक्षण से जुड़ा है। यह अनुच्छेद मौलिक अधिकारों का हनन होने की स्थिति में व्यक्ति विशेष को सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपना मामला पेश कर इन अधिकारों को बहाल करवाने का अधिकार देता है।
पीठ के सवाल पूछने पर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगते हुए कहा कि ईडी के भी मौलिक अधिकार हैं। इसी पर पीठ ने कहा, यदि ईडी के पास मौलिक अधिकार है तो उसे लोगों के मौलिक अधिकार के बारे में भी सोचना चाहिए। हालांकि पीठ ने राजू को याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी।
ईडी ने पिछले साल दावा किया था कि पूर्व आईएएस अधिकार अनिल टुटेजा ने इस घोटाले में छत्तीसगढ़ में उसे मिली अग्रिम जमानत का दुरुपयोग किया था। जांच एजेंसी ने हाल में दावा किया था कि छत्तीसगढ़ के कुछ सांविधानिक पदों पर बैठे लोग नागरिक आपूर्ति निगम घोटाले के कुछ आरोपियों को न्यायिक राहत दिलाने के लिए वहां के एक हाईकोर्ट जज के संपर्क में हैं। इसी आधार पर ईडी ने धन शोधन निवारक कानून के तहत चल रहे मामले को छत्तीसगढ़ से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की थी और कुछ आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज करने का भी आग्रह किया था।
ईडी को सुप्रीम कोर्ट की नसीहत, कहा-लोगों के मौलिक अधिकार के बारे में भी सोचे एजेंसी
Latest Articles
देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी : राष्ट्रपति...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि आदिवासी समुदायों सहित देश के युवाओं की खेल प्रतिभा राष्ट्र के लिए अमूल्य सामाजिक पूंजी...
भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त: इंडियन ऑयल
नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने...
सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वस्त किया है कि वह देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास कर रही...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा किया
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना पंजीकरण पूरा कर लिया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री बिरला ने...
उप सेना प्रमुख ले.ज. राजीव घई ने सीएम से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर...

















