27.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द बने ज्योर्तिमठ के 45वें शंकराचार्य

शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने के बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य पद पर उनके प्रतिनिधि शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ज्योतिर्मठ के 45 वें शंकराचार्य होंगे । आज मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्थिति परमहंसी आश्रम में इसकी अधिकारिक रूप से सार्वजनिक घोषणा की गई ।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ब्रहमलीन शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि शिष्य के रूप में विगत कई वर्षों से ज्योतिर्मठ की सभी धार्मिक एवं अन्य गतिविधियों को देख रहे थे। विगत रविवार को शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे। उसके बाद सोमवार को ब्रह्मलीन शंकराचार्य के निजी सचिव स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने सार्वजनिक रूप से ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य के रूप में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की विधिवत घोषणा की।

वर्ष 2006 में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से दीक्षा ली थी और उसके बाद वह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के नाम से पहचाने जाने लगे ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...