28.1 C
Dehradun
Thursday, March 5, 2026


spot_img

तालिबान के टॉप कमांडर का है देहरादून कनेक्शन, पढ़ें दिलचस्प खबर

देहरादून: अफगानिस्तान में तालिबान राज में वहां के लोग सहमे हुए से हैं। तालिबान का राज होने के बाद अफगानिस्तान में शरिया कानून लागू करने का ऐलान हो चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि तालिबान के टॉप 7 नेताओं में से शेर मोहम्‍मद अब्‍बास स्‍टानिकजई (60) का मोहम्‍मद अब्‍बास स्‍टानिकजई (60) कभी आईएमए का जेंटलमैन कैडेट हुआ करता था और उसके बैचमेट्स उसे शेरू के नाम से बुलाते थे।

स्टैनिकजई उर्फ शेरू जब आईएमए में भगत बटालियन की केरेन कंपनी के 45 जेंटलमैन कैडेटों में से एक था, तब उसकी उम्र 20 साल की थी। शेरू के बारे में बताया गया कि वह एक मजबूत कद काठी का आदमी था जो अकादमी के अन्य कैडेटों की तुलना में थोड़ा बड़ा लगता था। उसने रौबदार मूंछें रखीं थी। उस समय वह निश्चित रूप से कोई कट्टरपंथी विचार से घिरा नहीं था। वह एक औसत अफगान कैडेट था जो यहां अपने समय का आनंद ले रहा था।

दरअसल में आईएमए में आजादी के बाद से विदेशी कैडेटों को प्रवेश मिलता रहा है और और भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद 1971 से अफगान कैडेटों को यह सुविधा मिलती रही थी। स्टैनिकज़ई अफ़ग़ान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों से सीधी भर्ती के जरिए आईएमए पहुंचा था।

आईएमए में डेढ़ साल में उसने प्री कमिशन ट्रेनिंग पूरी की। इसके बाद वह अफगान नेशनल आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट शामिल हुआ। इसके कुछ समय बाद ही सोवियत रूस ने अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा किया था। 1996 तक, स्टैनिकजई ने सेना छोड़ दी थी, तालिबान में शामिल हो गया। वह अमेरिका द्वारा तालिबान को राजनयिक मान्यता देने के लिए क्लिंटन प्रशासन के साथ बातचीत में शामिल रहा।

1997 के एक ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के लेख में कहा गया है कि तालिबान शासन के “कार्यवाहक विदेश मंत्री” स्टैनिकजई ने भारतीय कॉलेज में अंग्रेजी सीखी थी। बाद के वर्षों में, वह तालिबान के प्रमुख वार्ताकारों में से एक बन गया। उसकी शानदार अंग्रेजी और सैन्य प्रशिक्षण की बदौलत वह तालिबान की टॉप लीडरशीप में शामिल हो गया। जब तालिबान ने दोहा में अपना राजनीतिक कार्यालय स्थापित किया तो वहां तालिबान ने अपने वरिष्ठ नेताओं को वहां तैनात किया। साल 2012 से स्‍टानिकजई तालिबान का प्रतिनिधित्‍व करता रहा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...