25.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इन जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून : देहरादून समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। दून में तो बीती रात से लगातार बारिश हो रही है जो थमने का नाम नहीं ले रही है। वही मौसम विभाग के अनुसार 21 को उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

इसी के साथ 22 को पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, पिथौरागढ़ में तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की आशंका है। इसी के साथ 23 को भी कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 से बारिश में कमी आ सकती है।दून में बीती रात से लगातार बारिश हो रही है। बता दें कि दून में पिछले 24 घंटे में 57 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.1 के साथ सामान्य से दो डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दून में 25 अगस्त तक बारिश के आसार हैं। आसमान अधिकांश समय बादलों से भरा रहेगा। इससे बारिश न होने की दशा में लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...

उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान

0
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...