22.9 C
Dehradun
Friday, July 10, 2026


spot_img

उत्तराखंड पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मिशन 2022 को लेकर होगा मंथन

देहरादून: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और राज्य सरकार के तमाम मंत्री, तीनों प्रदेश महामंत्री और पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

आपको बता दें कि नड्डा मिशन 2022 को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने आए है। इन बैठकों में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत करेंगी। दो दिन के महामंथन मिशन 2022 को लेकर पार्टी की अब तक की चुनावी रणनीति पर मंथन होगा। साथ ही आने वाले महीनों में कैसे पार्टी के चुनाव अभियान को धार दी जाए इसे लेकर नड्डा रोडमैप को नया तेवर और कलेवर देंगे।

पार्टी संगठन की बैठकों के अलावा जेपी नड्डा ‘सैनिकों का सम्मान और सैनिकों से संवाद’ तथा ‘संतों का आशीर्वाद’ इन दो कार्यक्रमों में भी शिरकत लेंगे। साफ है बीजेपी अध्यक्ष नड्डा अपने दौरे के जरिए फ़ौजी वोटर को साधे रखने और संतों के आशीर्वाद के साथ मिशन 2022 को फतह करने का मंत्र देकर जाएंगे। ऐसे में जब आम आदमी पार्टी कर्नल अजय कोठियाल को सीएम चेहरा बनाकर फौजी वोट में सेंधमारी का दांव खेल चुकी है तब नड्डा ‘सैनिकों का सम्मान और सैनिकों से संवाद’ कार्यक्रम के जरिए केजरीवाल की काट का दांव खेलेंगे।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दो दिवसीय दौरे पर पार्टी संगठन से लेकर धामी सरकार के मंत्रियों के साथ 11 बैठकें करेंगे। 20 अगस्त को सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, मोर्चों के अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद जेपी नड्डा सांसदों और विधायकों की दो घंटे तक बैठक लेंगे। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष नड्डा धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि में प्रदेश टोली के साथ नड्डा मंथन करेंगे।

21 अगस्त को जेपी नड्डा रायवाला के एक रिजॉर्ट में होने वाले पूर्व सैनिकों के सम्मान और संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्षों, मेयर, ब्लॉक प्रमुख, नगर निकायों के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। जेपी नड्डा बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। नड्डा हरिद्वार में साधु-संतों से भी आशीर्वाद लेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले मुख्य पुर्ज़ों पर मूल सीमा शुल्क...

0
नई दिल्ली। सरकार ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, पहनने योग्‍य स्‍मार्ट उपकरणों और स्मार्ट टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...

विकसित भारत-2047 के लिए जे.पी. नड्डा का बुद्धिजीवियों से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुद्धिजीवियों से विकासशील भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राष्ट्र...

‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न में ऐतिहासिक मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया गठबंधन नई उल्लेखनीय ऊंचाइयों...

भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी...

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी की। यह चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान...

देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...