22.1 C
Dehradun
Saturday, April 18, 2026


spot_img

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया ग्राफिक एरा का ध्वज

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर ग्राफिक एरा का ध्वज फहरा दिया गया. एसडीआरएफ के जवान आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ ने 5642 मीटर ऊंचे इस हिमाच्छादित पर्वत शिखर पर ग्राफिक एरा का ध्वज फहराया है. प्लेसमेंट में बी टेक में 54.80 लाख रूपये वार्षिक के पैकेज तक अपनी ध्वजा फहराने वाले ग्राफिक एरा के लिए यह एक और गौरवशाली छलांग है. 17 अगस्त की सुबह यूरोप के समयानुसार छह बजकर 25 मिनट (भारतीय समय सुबह 8.55 बजे) एसडीआरएफ के आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ ने यूरोप महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एलब्रुस पर सफलतापूर्वक आरोहण करके ग्राफिक एरा का ध्वज फहराया. उन्होंने इस पर्वत शिखर पर पहले भारतीय और उत्तराखंड के ध्वज लहराये.

पर्वतारोही राजेंद्र सिंह ने छह दिन के अन्तराल पर दो बार यूरोप के इस सबसे ऊंचे शिखर को फतह करके एक कीर्तिमान स्थापित किया है. फर्स्ट इंडियन पुलिस डबल समिटर रिकॉर्ड के लिए तीन सदस्यों के शा एसडीआरएफ के आरक्षी राजेंद्र सिंह नाथ को 16 अगस्त की रात 12 बजे इस अभियान के लिए बेस कैम्प से रवाना किया गया था. उन्होंने इस अभियान में सहयोग के लिए ग्राफिक एरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसी पुलिस कर्मी द्वारा सर्वप्रथम माउंट एल्ब्रुस् पर दो बार सफल आरोहण का एक नया रिकॉर्ड बना है.


गौरतलब है कि ग्राफिक एरा ने ओलंपिक में एतिहासिक प्रदर्शन के लिए हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट करने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में उनका अभिनंदन किया है. ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. उच्च स्तरीय ट्रेनिंग दी जाए, तो इस राज्य के युवा विश्व स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश और उत्तराखंड को गौरवांवित कर सकते हैं.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

चुनाव से पहले आयोग का बड़ा एक्शन, तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ की नकदी-ड्रग्स...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कहा कि जांच एजेंसियों ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक...

लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं, पक्ष में 298 और विरोध में...

0
नई दिल्ली। संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 को लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण मंजूरी नहीं मिल सकी। विधेयक के पक्ष में...

तमिलनाडु के कोयंबटूर में वैन खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत, कई...

0
नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में पहाड़ी सड़क पर जा रही एक वैन के लुढ़क जाने से दस लोगों की मौत हो गई...

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में 55 हजार से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

0
नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55 हजार से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है। यह स्टार्टअप इंडिया पहल के शुभारंभ...

31 आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के दायित्व बदले गए

0
देहरादून। राज्य शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के पांच, प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 25 और सचिवालय सेवा...