नई दिल्ली: रेलवे मंत्रालय ने सभी ज़ोन को एक आधिकारिक पत्र भेजकर बताया है कि अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की पहचान की जांच रियल टाइम में ‘एमआधार’ ऐप के ज़रिए की जाएगी। यह ऐप यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) द्वारा बनाया गया है। मंत्रालय ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि हाल के समय में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां लोग फर्जी या जाली आधार कार्ड का इस्तेमाल कर देश में अवैध रूप से रह रहे हैं और नौकरी तथा यात्रा जैसे कार्यों में इसका गलत फायदा उठा रहे हैं।
मामले में रेलवे मंत्रालय ने कहा कि आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल और किसी अन्य की पहचान का दुरुपयोग रोकने के लिए पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को मजबूत करना ज़रूरी है। इसलिए टिकट चेकिंग स्टाफ को हर यात्रा में रैंडम आधार पर यात्रियों की आईडी जांच करनी चाहिए।
यूआईडीएआई द्वारा विकसित mAadhaar ऐप में QR कोड स्कैन करने की सुविधा है, जिससे आधार कार्ड की सत्यता तुरंत जांची जा सकती है। QR कोड स्कैन करते ही व्यक्ति की फोटो, नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता और आधार नंबर जैसे ज़रूरी विवरण स्क्रीन पर आ जाते हैं।सबसे खास बात यह है कि यह ऐप बिना इंटरनेट के यानी ऑफलाइन मोड में भी काम करता है।
अन्य स्टाफ की भी होगी जांच
रेलवे मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस ऐप का इस्तेमाल न सिर्फ यात्रियों बल्कि ट्रेन में काम करने वाले अनुबंधित कर्मचारियों जैसे ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओबीएचएस), केटरिंग स्टाफ आदि की पहचान की जांच के लिए भी किया जाए।
अगर किसी यात्री या कर्मचारी का आधार कार्ड फर्जी या संदिग्ध पाया जाता है, तो उसकी सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF), स्थानीय पुलिस या जीआरपी को दी जानी चाहिए। आधार अधिनियम के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से आधार बनवाता है या किसी और की पहचान का दुरुपयोग करता है, तो उसके खिलाफ जेल और जुर्माने की कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही रेलवे ने सभी ज़ोन से अनुरोध किया है कि वे अपने टिकट चेकिंग स्टाफ को इस ऐप के इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षित करें और सुनिश्चित करें कि सभी अपने मोबाइल में mAadhaar ऐप (गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर मुफ्त उपलब्ध) डाउनलोड करें।
यात्रा के दौरान रैंडम आधार प्रमाणित करें TC, फर्जीवाड़े पर एक्शन’; सरकार का अहम निर्देश
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















