23.1 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

ग्राफेस्ट-23 में नेपाली लोक नृत्य पर टीम मानवी को ट्राफी

देहरादून: ग्राफेस्ट-23 की सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में लोक नृत्य वर्ग में साहिल, संस्कृति, अवनी आदि की टीम मानवी ने बाजी मार ली। लोक संगीत में तनमय और शिवांगी की टीम नंदाज और बैण्ड वार में प्रथम व अमोघ का कश्ती बैण्ड प्रथम रहा।

ग्राफेस्ट में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून, भीमताल और हल्द्वानी कैम्पस के सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विभिन्न वर्गों में विजयी प्रतिभागियों को ग्राफिक एरा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला ने ट्राफी दी।

डीम्ड यूनिवर्सिटी की ग्राफेस्ट में लोक नृत्य वर्ग में टीम मानवी के नेपाली नृत्य को पहला स्थान दिया गया। हिल यूनिवर्सिटी देहरादून की टीम देवस्थली (अतुल, तानिया, शीतल आदि) दूसरे और भीमताल कैम्पस की टीम नंदा सुनंदा का कुमाऊंनी नृत्य (प्राची, दिव्या आदि) तीसरे स्थान पर रही। वेस्टर्न नृत्य वर्ग में तनीषा, अविष्कार आदि की टीम इंक्रेडिबल्स ने प्रथम पुरूस्कार प्राप्त किया। टीम जी-एलीट और जय राय ग्रुप क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

लोक गायकी वर्ग में हिल यूनिवर्सिटी देहरादून की टीम नंदाज पहले, डीम्ड की टीम मोपंख और भीमताल का हिमगिरी ग्रुप ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। एकल गायन के क्लासिकल वर्ग में डीम्ड की धितास्मिता पहले, भीमताल की कएक दूसरे और हिल देहरादून के वेद नौटियाल तीसरे स्थान पर रहे। एकल गायन के वेस्टर्न वर्ग में हल्द्वानी के अंश को पहला, डीम्ड की गिफ्टी को दूसरा और भीमताल की रिया काण्डपाल का तीसरा स्थान दिया गया।

एकल नृत्य क्लासिकल वर्ग में हिल देहरादून के साहिल कठैत प्रथम रहे। डीम्ड की अमृषा दूसरे और भीमताल कैम्पस की कनिष्का तीसरे स्थान पर रही। वहीं एकल नृत्य के वेस्टर्न वर्ग में हल्द्वानी के राहुल पाण्डे को पहला, भीमताल के राहुल कुमार को दूसरा और हिल देहरादून के हिमांशु को तीसरा स्थान दिया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...