23.9 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

ऋषिकेश-चंबा-मलेथा हाईवे फकोट के पास बहा भारी नुकसान, आवाजाही ठप्प, देखें वीडियो

टिहरी : चंबा-ऋषकेश ऑल वेदर रोड फकोट के पास बह गई है। जिससे यातायात प्रभावित हो गया है। लोग वहां फंस गए हैं। इस सड़क को ठीक होने में भी काफी समय लगेगा। वहीं सड़क धंसने के बाद मौके पर पुलिस तैनात की गई है और लोगों को वापस भेजा जा रहा है। आपको बता दें कि अगर आप चंबा से ऋषिकेश या ऋषिकेश से चंबा जा रहे हो तो आप बाया मसूरी हो कर जाएं। इसी के साथ ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जाने वाला र्मा भितोताघाटी-शिवमूर्ति-कौडियाला, सोनीबां- भिन्नू गांव के पास अवरुद्ध है। मसूरी मार्ग भी फिलहाल कोल्हू खेत में बंद है। सतयौ-कुमाल्डा-रायपुर मार्ग भी कई स्थानों पर भूस्खलन से बंद है। वहीं जिला प्रशासन ने मलेथा से टिहरी और चंबा हाईवे को फ़िलहाल बंद करने का ऐलान किया है।

देर रात्रि से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण चम्बा- ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग फकोट के पास बंद हो गया है जिससे वाहनों की आवाजाही में रोक लग गई है। सड़क दोनों ओर से टूट चुकी है जिससे दोनो ओर से आवा-जावी का सम्पर्क टूट चुका है अभी सड़क की मरम्मत होने में काफी वक्त लग सकता है। आपको बता दें प्रदेश में पिछले 4 दिन से लगातार बारिश हो रही है और अभी आने वाले 4 दिन तक और बारिश होने की संभावना है इसके चलते बड़ी संख्या में कई जगहों पर आपदा के निशान दिखाई दे रहे हैं। कई सड़क बह गई है इसके अलावा भूस्खलन की वजह से भी सड़कें बंद हो चुकी हैं जिला प्रशासन सड़कों को खुलवाने में जुटा हुआ है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...