23.3 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

अरम्बाई टेंगोल नेता की गिरफ्तारी की खबर से इंफाल में तनाव; घाटी में पांच दिन तक इंटरनेट बैन

इंफाल। मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शनिवार रात इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में उस वक्त हिंसा भड़क उठी जब खबरें आईं कि मैतेई संगठन अरबाई तेंगगोल के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर और फर्नीचर जलाकर प्रदर्शन किया और नेता की रिहाई की मांग की।
हालात को देखते हुए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने पांच जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं पांच दिन के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि इन जिलों में इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, बिष्णुपुर और काकचिंग शामिल है।
इंटरनेट सेवा बंद की बात पर गृह विभाग के कमिश्नर एन अशोक कुमार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि कि वर्तमान कानून व्यवस्था को देखते हुए यह आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ मैसेज, फोटो और वीडियो फैला सकते हैं, जिससे राज्य में हालात और बिगड़ सकते हैं। इसलिए वीएसएटी, वीपीएन सहित सभी इंटरनेट सेवाएं तत्काल प्रभाव से शनिवार रात 11:45 बजे से पांच दिन के लिए बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर हिंसा के बीज भाजपा के राज्यसभा सांसद लेशेम्बा सनाजाओबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक इलाके में सुरक्षा बलों से बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है, हमने बहुत कोशिश की शांति बहाल करने की, लेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो शांति कैसे आएगी? वीडियो में भाजपा सांसद आगे बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर आपको गिरफ्तार करना है तो मुझे भी विधायक के साथ गिरफ्तार कीजिए। हालांकि, गिरफ्तार किए गए नेता का नाम या उन पर लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। फिलहाल प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...