24 C
Dehradun
Monday, August 10, 2026


spot_img

नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा मेजबानी

नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता के लिए शहर : समावेशी और लचीले शहरी भविष्य के लिए ब्रिक्स सहयोग’ होगा। आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्‍मेलन में यह घोषणा की।

श्री मनोहर लाल ने कहा कि यह भारत के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है जो शहरों की योजना, शासन और विकास में जनता को महत्व देता है। उन्‍होंने कहा कि यह ऐसे समय पर आयोजित किया जा रहा है, जब कई ब्रिक्स देश तेजी से शहरी विकास का अनुभव कर रहे हैं और साथ ही आवास, गतिशीलता, जलवायु जोखिम, नगरपालिका क्षमता, शहरी वित्त और सेवा वितरण जैसी सामान्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

इस वर्ष 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच के साथ, भारत चौथी बार इसकी मेजबानी कर रहा है। अपने गठन के बाद से यह ब्रिक्स देशों के लिए शहरी नीति का आदान-प्रदान और महानगरों के विकास से संबंधि‍त सुझाव देने के लिए एक मंत्रिस्तरीय मंच के रूप में कार्य करता रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी ने लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक घर सौंप कर महत्वपूर्ण...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और इस योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक एक करोड़ 25 लाख से अधिक मकानों को मंजूरी...

ओडिशा में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, बैतरणी नदी में तीसरी बार आई बाढ़

0
नई दिल्ली। ओडिशा में एक बार फिर तेज बारिश होने के बाद बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कई हिस्सों में नदियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भाग लेने की अपील...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लेने और विकसित भारत के निर्माण में...

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर इस वर्ष के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से मुलाकात की। एक...

मिक्सर ट्रैक्टर ने बीटेक की छात्रा को कुचला, दर्दनाक मौत

0
देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में ग्राफिक एरा की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। चार खंभा...