30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

कठुआ और बिलावर के पहाड़ी इलाकों में सेना ने आतंकियों को घेरा, दो आतंकी ढेर; डीएसपी समेत पांच घायल

कठुआ: घुसपैठ कर आए आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने उज्ज दरिया से सटे सुफैन के अंबे नाल में घेर लिया है। वीरवार सुबह आठ बजे से भीषण गोलीबारी जारी है। दो आतंकी ढेर हो गए। डीएसपी और चार जवान गोलीबारी में घायल हुए हैं। पैरा कमांडो को एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। हीरानगर के सन्याल गांव के पास मुठभेड़ शुरू होने के बाद घेराबंदी से भाग निकले आतंकी फिर घिर गए हैं। इस बार इन्हें सुरक्षाबलों ने पहाड़ों से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर जाने वाले उज्ज दरिया के किनारे अंबे नाल में घेरकर ऑपरेशन शुरू किया है।
सूत्रों के अनुसार बुधवार रात दो बजे एसएसपी कठुआ के नेतृत्व में एसओजी और सीआरपीएफ के दो सौ से ज्यादा जवानों ने इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया। सुबह रोशनी की पहली किरण के साथ ही इलाके में आतंकियों की मौजूदगी को सुरक्षाबलों ने महसूस करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। सुबह आठ बजे आतंकियों से आमना-सामना होते ही गोलीबारी शुरू हो गई। प्राथमिक गोलीबारी में कुछ जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई, लेकिन गोलीबारी के बीच घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में समय लगा। सुबह करीब 11:15 बजे अखनूर निवासी एसपीओ भरत चलोत्रा को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया। शाम पांच बजे हीरानगर के भगवाना चक निवासी एसपीओ हैप्पी शर्मा को जीएमसी कठुआ में उपचार के लिए लाया गया। हैप्पी शर्मा ग्रेनेड हमले में घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। शाम पांच बजे के लगभग सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर भारी गोलाबारी का दौर शुरू हुआ। इसमें एक पैरा कमांडो के घायल होने के बाद उसे एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल ले जाया गया। उधर, ऑपरेशन के दौरान डीएसपी बॉर्डर धीरज कटोच को भी गोली लगी। उन्हें शाम के समय मुठभेड़ स्थल से बाहर लाया गया। फिलहाल उन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ लाया गया है।
मौके पर पहुंचे सीएमओ कठुआ ने बताया कि दो घायल जवानों को जीएमसी कठुआ में उपचार दिया गया है। एक पैरा कमांडो को भी हाथ में चोट लगी है। कुछ और लोगों के भी घायल होने की जानकारी है। लेकिन ऐसा पता चला है कि फिलहाल उन्हें मुठभेड़ वाले क्षेत्र से बाहर नहीं लाया जा सका है। चार एंबुलेंस को मौके पर तैनात रखा गया है।
सुफैन के जंगलों में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लिए पैरा कमांडो उतारे गए हैं। आईजी भीम सेन टूटी और डीआईजी शिव कुमार और सीआरपीएफ के आला अधिकारी भी मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं। सुरक्षाबलों की तैयारी आतंकियों को अंधेरा ढलने से पहले ढेर करने की रही है। पिछली बार भी अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी सन्याल से भाग निकले थे। इनके खिलाफ चार दिन से सुरक्षाबल जंगल का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...