23 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी

देहरादूनन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार में औद्योगिक शेड व भण्डारण सुविधा के निर्माण, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें निदेशालय भवन के विस्तारीकरण और सर्किट हाउस चम्पावत के विस्तारीकरण/जीर्णोद्धार/अनुरक्षण कार्य के साथ ही निगर निकायों में प्रकाश व्यवस्था एवं कूड़ा उठान कार्यों, मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अन्तर्गत कैम्पों के आयोजन की व्यवस्था के लिए लगभग 51 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी (औषधि निर्माणशाला) हरिद्वार में प्रसंस्करण कार्य हेतु औद्योगिक शेड एवं भण्डारण सुविधा के निर्माण कार्य हेतु घ् 25.74 करोड़ तथा आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें निदेशालय भवन के विस्तारीकरण सम्बन्धी निर्माण कार्य हेतु 7.44 करोड़,  राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस चम्पावत के विस्तारीकरण/जीर्णोद्धार/ अनुरक्षण कार्य हेतु 11.41 करोड़, नगर पालिका परिषद नगला क्षेत्रान्तर्गत एलईडी लाईट/स्ट्रीट लाईटों के कार्यों हेतु घ् 99.17 लाख, प्रदेश के 14 नगर निकायों में कूड़ा उठान के लिए वाहनों के क्रय हेतु 15.95 लाख की योजनाओं को स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनता के द्वार तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहूंचाने एवं मौके पर ही जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए गत दिनांक 17 दिसम्बर, 2025 से संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अन्तर्गत समस्त जनपदों की न्याय पंचायतों/ग्राम पंचायतों में कैम्पों के आयोजन हेतु घ् 3.16 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु भी अनेक महत्वपूर्ण स्वीकृतियां प्रदान की हैं। जिनसे संबंधित शासनादेश भी तत्काल निर्गत कर दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में सुवालेख से चण्डिका घाट तक ट्रेक रूट और चण्डिका घाट मेला स्थल के विकास हेतु घ् 50 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विण में जमराड़ी से रन्तोडा बडखेत तक ट्रेकिंग रूट निर्माण हेतु घ् 67.45 लाख, जनपद अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने हेतु घ् 50.68 लाख तथा जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के आदर्श ग्राम पंचायत सारकोट में प्रस्तावित निर्माण कार्यों/सोलर चौन लिंक्ड फैनसिंग करने के कार्य हेतु घ् 39 लाख की योजना स्वीकृत की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...

नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल

0
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्‍ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्‍न हो गई। इसके माध्‍यम से 464 तीर्थ यात्रियों...

प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...

आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया

0
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...

गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे। दो दिवसीय यह...