देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु 32.93 करोड के सापेक्ष प्रथम किश्त में 13.17 करोड, विधासभा क्षेत्र चम्पावत हेतु प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, चम्पावत के अधीन महत्वपूर्ण मार्गों के दुर्घटना सम्भावित स्थानों के सड़क सुरक्षात्मक कार्य हेतु 2.91 करोड की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 1.17 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधासभा क्षेत्र के ग्राम सीपू, ग्राम गिदांग, ग्राम बौना और ग्राम फिलम में नदी के किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण किये जाने हेतु 96 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 57.336 लाख, विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ हेतु जिले में प्रवेश द्वार के निर्माण किये जाने हेतु 49.12 लाख तथा विधासभा क्षेत्र धारचूला के विकासखण्ड मुनस्यारी के अन्तर्गत ग्राम धापा में सुरिंगघाट से घापा तक खण्डजा मार्ग निर्माण किये जाने हेतु 24.51 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अहैतुक सहायता, गृह अनुदान, अनुग्रह अनुदान, गृह निर्माण सहायता, विभिन्न विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण हेतु राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत विभिन्न मदों में अतिरिक्त धनराशि जनपद देहरादून हेतु 13 करोड, जनपद बागेश्वर हेतु 10 करोड एवं जनपद उत्तरकाशी हेतु 11 करोड कुल 34.00 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति के साथ प्राकृतिक आपदा से जनपद उत्तरकाशी क्षेत्रान्तर्गत 18 मृत व्यक्तियों के विधिक आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1.00 लाख प्रति की दर से अतिरिक्त राहत राशि हेतु कुल 18.00 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के विधासभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम्य विकास विभाग हेतु की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन हेतु 1.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधासभा क्षेत्र रायपुर विधानसमा क्षेत्रान्तर्गत किद्रूवाला, तुनवाला-नालीवाला, अपर तुनवाला प्रथम, नेहरूग्राम, धर्मपुर, ननूरखेडा, सौड़ा, सरस्वती विहार, रांझावाला ढांग, प्राथमिक विद्यालयों का मरम्मत कार्य एवं गुजराडा, माजरी-माफी, मालदेवता, रायपुर, मियांवाला व श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, नेहरूग्राम माध्यमिक जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों का पुनर्निमाण का कार्य तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, रायपुर की बिल्डिंग एवं छात्रावास की मरम्मत, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा, देहरादून के मरम्मत कार्य हेतु 42.30 लाख के साथ ही जनपद अल्मोड़ा के विधासभा क्षेत्र सोमेश्वर के विकासखण्ड ताकुला के ग्रामों हडौली, डोटियालगांव, बसोली, भकुना एवं सुनौली में सिंचाई गूल के निर्माण हेतु 2.48 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में 99 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 54 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति
Latest Articles
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
खेल विश्वविद्यालय के लिए 94 पदों का सृजन, संचालन का रास्ता साफः खेल मंत्री...
देहरादून। हल्द्वानी के गौलापार में स्थापित किए जा रहे खेल विश्वविद्यालय के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद...
देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
चंपावत/देहरादून। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर...
सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...
















