27 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

चीनी दूतावास ने भारतीयों के लिए लॉन्च किया ऑनलाइन वीजा सिस्टम, दस्तावेज जमा करना होगा आसान

बीजिंग: दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने अब भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ‘चाइना ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम’ लॉन्च किया है। इसके तहत अब भारतीय नागरिक चीन के लिए वीजा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे पहले की तरह भारी कागजी कार्यवाही और व्यक्तिगत तौर पर दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। शेनझेन स्थित चीनी ऑनलाइन पोर्टल ग्रेटर बे एरिया (जीबीए) ने सोमवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट वीचैट पर बताया कि यह सेवा 22 दिसंबर, 2025 से आधिकारिक रूप से शुरू होगी।
जानकारी के अनुसार ऑनलाइन वीजा आवेदन प्रणाली के तहत अब आवेदक ‘वीजा फोर चाइना’ वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं, दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और बायोमेट्रिक अपॉइंटमेंट भी तय कर सकते हैं। यह सुविधा टूरिस्ट (एल), बिजनेस (एम), स्टूडेंट (एक्स) और वर्क (जेड) वीजा के लिए उपलब्ध होगी।
रिपोर्ट की माने तो इस नई प्रणाली के तहत अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से दूतावास जाने की जरूरत केवल बायोमेट्रिक के लिए होगी। आवेदन की स्थिति को रियल-टाइम में ट्रैक किया जा सकेगा। इतना ही नहीं शुल्क का भुगतान यूनियनपे के जरिए आईएनआर में किया जा सकता है, जिससे विदेशी मुद्रा के अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके। हालांकि, चीनी दूतावास की अंग्रेजी वेबसाइट पर अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि यह कदम भारत-चीन संबंधों को सामान्य करने की दिशा में उठाए गए हालिया प्रयासों का हिस्सा है। इसके तहत पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों ने कई कदम उठाए हैं, जैसे कि भारत ने चीनी पेशेवरों के लिए बिजनेस वीजा प्रक्रिया तेज की। जुलाई में भारत ने चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा जारी करना फिर से शुरू किया। इसके बाद अक्तूबर में दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स फिर से शुरू हुईं।
गौरतलब है कि भारत और चीन के संबंध बीते कुछ वर्षों से बहुत ज्यादा अच्छे नहीं रहे। वहीं मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैन्य गतिरोध के कारण चीन के नागरिकों को भारत में वीजा जारी करना बंद कर दिया गया था। ऐसे में अब चार साल से अधिक के सैन्य गतिरोध के बाद दोनों देशों ने धीरे-धीरे रिश्तों को सामान्य करने के कई कदम उठाए हैं

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...