हल्द्वानी। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 14 फरवरी को होने जा रहा है। समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन और खेल विभाग पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। इसी बीच खेल मंत्री रेखा आर्य ने सर्किट हाउस में इवेंट कंपनियों और जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। साथ ही समापन समारोह की तैयारी की समीक्षा बैठक की।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का समापन भव्य होने जा रहा है। 38 वें खेल में उत्तराखंड में आयोजित खेल की व्यवस्थाओं की तारीफ पूरे देश में की जा रही है और खेल का आयोजन भी पूरी तरह से ऐतिहासिक हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में खेल को बढ़ावा मिल रहा है। जिसका नतीजा है कि आज उत्तराखंड के युवा खेल में लगातार पदक ला रहे हैं।
रेखा आर्य ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड सातवें स्थान पर पदक लाने वाला राज्य बन गया है और आने वाले समय में उत्तराखंड के खिलाड़ी ओलंपिक के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर खेल खेलेंगे और निश्चित ही उत्तराखंड की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल समापन के मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुंचेंगे। ऐसे में उनके प्रोटोकॉल साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, इसलिए जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस के सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह होगा ऐतिहासिक, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे प्रतिभाग
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















